Latest News

सामुद्रिक शास्त्र: अगर शरीर के इस अंग पर है तिल तो मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानिए विभिन्न जगहों पर तिल के फायदे

NEEMUCH HEADLINES February 12, 2022, 9:54 am Technology

हिंदू धर्म में महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस घर में महिलाओं की इज्जत होती है वहां देवता वास करते हैं। महिलाओं के शरीर पर कई तरह के निशान होते हैं ।

ये निशान महिलाओं के भाग्य के बारे में काफी कुछ बताते हैं। इन निशानों से महिलाओं के भाग्य के बारे में बताया जाता सकता है। हस्तरेखा विशेषज्ञों और ज्योतिषियों के अनुसार जिन महिलाओं के हाथ लंबे होते हैं उन्हें भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त करती है। जिस घर में भी रहती हैं वहां खुशहाली रहती है।

नाक के नीचे मस्सा:-

महिलाओं के शरीर के बारे में समुद्रशास्त्र में बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिस महिला के नाक के नीचे मस्सा होता वह भविष्य में अपने परिवार के लिए बहुत खुशहाली लाएगी। ऐसा महिलाओं के बारे में कहा गया है कि ऐसी महिलाएं अपने परिवार का बहुत ध्यान रखती है।

नाभि नीचे मस्सा :-

सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि अगर किसी महिला की नाभि नीचे मस्सा है तो वह बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी महिलाओं के पास पैसा बहुत होता है। उन्हें सुख, संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसी महिलाओं का सरकारी नौकरी का योग माना जाता है।

माथे पर तिल :-

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिस महिला के माथे के बीचो-बीच तिल होता है वह महिला बहुत ही भाग्यशाली होती है। ऐसी महिला किसी बड़े सरकारी पद पर बैठती है। ऐसी महिलाएं मान-सम्मान बहुत कमाती है। इन्हें सौभाग्यशाली महिला माना जाता है। वहीं अगर किसी महिला की नाभि बहुत गहरी है तो उसे परिवार के लिए बहुत लकी माना जाता है।

अंगूठा, चौड़ा तथा गोल :-

शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों की उंगलियों की एक बराबर लंबाई की होती हैं और अंगूठा, चौड़ा तथा गोल होता है वो बहुत की पैसे वाली होती हैं। ऐसी महिलाओं को किस्मत की धनी भी माना जाता है।

लंबे और मुलायम पैर :-

कई ज्योतिषियों के अनुसार महिलाओं में लंबे पैर और मुलायम पैर माता लक्ष्मी के समान शुभ माने गये हैं। ऐसी महिलाएं घर में लक्ष्मी की तरह होती है। वहीं जिन महिलाओं का सिर बड़ा होता है उन्हें भी भाग्यशाली माना जाता है। जिन महिलाओं के कान लंबे होते हैं उन्हें भी भाग्यशाली और सौभाग्यशाली माना जाता है।

Related Post