Latest News

नीमच में अनुशासन के मामले में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध शिक्षक बी.आर उपाध्याय जी का निधन,अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे

NEEMUCH HEADLINES December 22, 2021, 3:51 pm Technology

नीमच। अनुशासन के मामले में सबसे आगे, जोश और फुर्तीले शिक्षक बी आर उपाध्याय सर का निधन हो गया है।

उनके निधन की जानकारी उनके भतीजे राजेन्द्र उपाध्याय द्वारा दी गयी। उपाध्याय जी सर नगर में अनुशासन और नियमो की एक मिसाल के रूप में थे।

जिले में उत्कृष्ठ स्कुल जो पूर्व में क्रमांक 1 के नाम से जाना जाता था वहा कई वर्षो तक आप पीटीआई रहे है। वे पढ़ने वाले बच्चे जहा भी उन्हें देखते सम्मान के साथ उनके चरण स्पर्श करते वहीँ उपाध्याय जी सर भी गर्व से हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते थे। जैसे ही उनके निधन की जानकारी मिली नगर में शोक की लहर छा गयी।

उपाध्याय जी सर का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे स्थानीय प्राइवेट बस स्टैंड स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा। शवयात्रा शववाहन द्वारा मुक्तिधाम तक जावेगी।

शोकाकुल- राजेंद्र उपाध्याय और समस्त उपाध्याय परिवार नीम

Related Post