Latest News

विजय कलर लेब के संचालक विजय जी वर्मा का हार्ट अटेक से निधन परिवार में शोक की लहर

NEEMUCH HEADLINES December 18, 2021, 4:39 pm Technology

नीमच। नीमच शहर के जाने माने संस्थान विजय कलर लेब के संचालक समाजसेवी विजय जी वर्मा का आज सुबह हार्ट अटेक से निधन हो गया। श्री वर्मा के निधन का समाचार सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

वे बहुत ही शालीन और मित्रगत व्यवहार के धनि थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय जी वर्मा प्रतिदिन भूतेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने घर से जाते है। आज सुबह भी दर्शन करने जाते समय ह्रदय में दर्द के बाद वे बेसुध हो गए।

आसपास के लोगो और परिजनों द्वारा उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से शहर में शोक की लहर छा गयी।

Related Post