Latest News

सन्डे स्पेशल में इस ठंड में हर सुबह पिएं एक कप लौंग की चाय, होंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

NEEMUCH HEADLINES December 12, 2021, 9:32 am Technology

सामग्री :- 4-5 लौंग 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा (किसा हुआ), 2 कप पानी, नीबू का रस, 1 चम्मच शहद

विधि :-

एक भगोने में 2 कप पानी डालें और 2-3 उबाल आने पर गैस बंद कर दें। अब इसमें 4 5 लौंग, किसा हुआ अदरक और दालचीनी का टुकड़ा डाल दें। सभी चीजों को 15 से 20 मिनट तक पानी में ही डूबे रहने दें। अब पानी एक कप में छान लें और 1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच नीबू का रस मिलाएं।

अब घर पर तैयार की हर्बल लौंग की चाय का मजा उठाएं। सर्द मौसम में यह चाय आपको कई फायदे देगी।

पढ़ें ये फायदे :- 

1. लौंग में मैग्नीशियम होता है, अत: इसकी चाय पीने से बैक्टीरियल इंफेक्शन खत्म होने के साथ-साथ और इम्युनिटी पावर बढ़ने में भी मदद मिलेगी।

2. यदि आपका गला खराब हो रहा हो या गले में खराश, खांसी-जुकाम हो तो यह चाय लाभकारी रहेगा।

3. मांसपेशियों में दर्द हो रहा हो तो लौंग की चाय जरूर पिएं, इस समस्या से निजात मिलेगी।

4. अगर पाचन तंत्र से कोई समस्या हो तो लौंग की चाय पीना काफी फायदेमंद है।

5. कफ और गले के लिए लाभदायक है वहीं दांतो के लिए भी लाभकारी रहेगी।

Related Post