Latest News

राजस्थानः शिक्षा विभाग में 29 हजार नई भर्तियों का खाका तैयार, जानिए कौनसी भर्ती में कितने पद

Neemuch Headlines October 24, 2021, 9:40 am Technology

 

जयपुर। पिछड़े दो साल से कोरोनाकाल में बंद पड़ी नई भर्तियों की राह अब खुलने जा रही है। नौकरी के इंतजार में बैठे लाखों बेरोजगारों को शिक्षा विभाग सौगात देने जा रहा है।

बजट घोषणा की 29 हजार भर्तियों का खाका विभाग ने तैयार कर लिया है। पदों का विभाजन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दिवाली बाद नवंबर तक 29 हजार पदों पर भर्ती निकाल दी जाएगी। सरकार ने पिछले दो बजमें शिक्षा विभाग में 60 हजार भर्तियों की घोषणा की थी। इनमें 31 हजार पद रीट भर्ती के शामिल हैं। इसके अलावा शेष 29 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बीते एक साल से बेरोजगार लगातार नई भर्तियों की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोरोनाकाल के चलते नई भर्तियां अटकी हुई थी। हाल ही शिक्षा महकमे की हुई बैठक में भर्तियों पर निर्णय लिया गया है।

कम्प्यूटर अनुदेशक का जारी हुआ सिलेबस 29 हजार में से 10 हजार पदों पर कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस जारी हो चुका हैं। विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती के लिए नोडल एजेंसी बनाया है। अब अधीनस्थ चयन बोर्ड दिवाली के बाद कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर काम शुरू करेगा। वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक की परीक्षा में दो पेपर होंगे, दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे।

जानिए कौनसी भर्ती में कितने पद:-

10,157 हजार कम्प्यूटर अनुदेशक

10 हजार सैकंड ग्रेड

06 हजार फर्स्ट ग्रेड

01 हजार विशेष शिक्षक

461 प्रयोगशाला सहायक ग्रेड थर्ड

461 पीटीआई ग्रेड थर्ड

461 पीटीआई ग्रेड सैकंड

460 पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड थर्ड

पांच हजार भर्तियां कोर्ट से बाहर आई इधर, बेरोजगारों को शिक्षा विभाग ने दीवाली से पहले नौकरी का तोहफा दिया है।

अब तक शिक्षा विभाग विभिन्न भर्तियों के न्यायालय में उलझे पेंच को सुलझाकर लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने में सफल हुआ है।

अब विभाग ने इसी रणनीति के तहत 637 शारीरिक शिक्षक व वरिष्ठ अध्यापकों को नौकरी देने जा रही है। कोरोनाकाल के बाद सरकार बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा नौकरी देने की तैयारी की रही है। शिक्षा विभाग में 29 हजार भर्तियों को निकाला जा रहा है। दिवाली के बाद सौगात मिलेगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग की कोर्ट में अटकी भर्तियों का भी निपटवारा किया जा रहा है।

गोविंद सिंह डोटासरा, शिक्षा राज्यमंत्री प्रदेश के बेरोजगार लंबे समय से मांग कर रहे हैं। नौ दिन से शहीद स्मारक पर धरना दिया जा रहा है। सरकार अगर 29 हजार भर्तियां निकालती है तो बेरोजगार को खुशियां मिलेंगी।

Related Post