Latest News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री बैरागी जी की स्मृति में नंदी सदन हेतु गौशाला को पाइप दान किये

Neemuch headlines March 7, 2026, 6:42 pm Technology

रामपुरा । कुकड़ेश्वर पठार क्षेत्र पर संचालित अरावली गौशाला में नंदी सदन निर्माण के लिए पुर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री परशराम दास जी बैरागी की स्मृति में गौ सेवक पुत्र जगदीश दास जी बैरागी द्वारा चार हजार घन फीट शेड निर्माण हेतु गेलोनाइज पाइप दान किये गये।

उक्त जानकारी देते हुए अरावली गौशाला अध्यक्ष कैलाश राठौर ने बताया कि हरी हर गौ प्रेमी परमपूज्य हरे कृष्णा प्रभुजी की प्रेरणा से समाजसेवी जगदीश दास जी बैरागी द्वारा अपने पूज्य पिताजी पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री परशराम दास जी बैरागी की आज 8 मार्च पुण्य तिथि के अवसर पर आज अरावली गौशाला में 40 बाय 100 साईज के 4000 घन फिट नंदी सदन निर्माण हेतु गेलोनाईज पाइप का यह सहयोग गौशाला ट्रस्ट को प्रदान किया गया। जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है, और शीघ्र ही नंदी सदन का लोकार्पण पूज्य प्रभु जी श्री हरे कृष्णा जी के कर कमल से संपन्न होगा।

Related Post