मनमोहक भजनों पर नृत्य कर ठाकुर जी के साथ खेली अबीर, गुलाल और फूलो से होली
रतनगढ़। माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ के द्वारा स्थानीय श्री गोवर्धन नाथ मंदिर परिसर पर भव्य फाग महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित समाज की महिलाओं के द्वारा मनमोहक भजनों एवं फाग गीतों पर आकर्षक नृत्य किया गया।
एवं ठाकुर जी को गुलाब के फूलों एवं अबीर- गुलाल की वर्षा कर होली खिलाई गई।इस दौरान समाज की दो महिलाओं श्रीमति दिपाली मंडोवरा ने राधा जी एवं श्रीमति प्रिति मंडोवरा को भगवान श्री कृष्ण का सुंदर स्वांग धारण कर रास्ते भर अबीर,गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर ढोल की थाप पर नाचते गाते शोभायात्रा के रूप में मंदिर परिसर पर लाया गया।माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ की सभी पदाधिकारी व सदस्य गण ने कार्यक्रम में सुमधुर भजनों पर नृत्य किया।इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति रिंकू सोनी, सचिव श्रीमति मोनिका मंडोवरा,उपाध्यक्ष श्रीमति पूनम सोनी,कोषाध्यक्ष श्री मति अलका लढा,महिला मंडल जिला सचिव श्रीमति सपना मंडोवरा,महिला मंडल की श्रीमति अरुणा मंडोवरा, श्रीमति वंदना लढा,श्रीमति रानी बाल्दी,श्रीमति हेमा सोनी,श्रीमति पिंकी मूंदड़ा, श्रीमति सुमन मंडोवरा, श्रीमति शारदा मंडोवरा, श्रीमति भारती लढा,श्रीमति चंचल मंडोवरा,श्रीमती अनिता मूंदड़ा,श्रीमती मधु मंडोवरा,श्रीमती अर्चना मंडोवरा, श्रीमती सरोज अग्रवाल श्रीमती पूजा मंडोवरा आदी माहेश्वरी समाज महिला मंडल की सदस्यो के साथ ही मंदिर परिसर पर अन्य समाज की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर फाग महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
अंत में आरती एवं महाप्रसादी के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।