Latest News

श्री गोरेश्वर महादेव में श्रीराम कथा का हुआ समापन, शोभायात्रा के साथ दी संत श्री को विदाई

निर्मल मूंदड़ा October 16, 2021, 7:27 pm Technology

रतनगढ़। अरावली की सुरम्य पहाड़ियों की तलहटी के बीच में विराजित श्री गोरेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर चल रही नो दिवसीय श्री राम कथा का समापन हुआ।कथा समापन के पश्चात संत श्री केदार जी महाराज को श्रद्धालु भक्तों के द्वारा शोभायात्रा निकालकर विदाई दी गई। इसके पूर्व कथा के अंतिम दिवस व्यासपीठ से संतश्री ने हनुमान जी द्वारा लंका दहन व श्री राम रावण युद्ध का रोचक ढंग से वर्णन किया।संत श्री ने बताया कि चाहे आसुरी शक्तियां कितनी ही बलवान क्यों ना हो अंत में धर्म के आगे उनकी हार होना निश्चित तय है। संतश्री ने रावण वध के साथ ही श्रीराम के विजयश्री के पश्चात अयोध्या आगमन एवं राज्याभिषेक के बारे में बताते हुए भक्तों को सदैव सत्य के मार्ग पर चलने का आव्हान किया

हमे श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए-मंत्री सकलेचा :-

कथा के समापन अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जिला मंत्री सतीश व्यास, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेन्द्र चारण, महामंत्री पिंकेश मंडोवरा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ श्री गोरेश्वर महादेव पहुंचकर श्री भैरवनाथ, माता रानी व श्री गोरेश्वर महादेव व व्यास पीठ पर पहुंचकर व्यासपीठ की पूजा अर्चना की एवं संत श्री का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सकलेचा ने सभी से को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दिखाए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही बताया कि हम सदैव सत्य के मार्ग पर चलें बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो अंत मे विजय हमेशा सत्य की ही होती है।इस अवसर पर श्री सकलेचा ने स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान करते हुए पूरे जावद विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवा मिशन की जानकारी दी वही शिक्षा के क्षेत्र में बेटे बेटियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही उपस्थित सभी भक्तों को आश्वस्त करते हुए बताया कि अति प्राचीन चमत्कारिक श्री गोरेश्वर महादेव मे दूर दराज क्षेत्र से आने वाले सैकडों भक्तों की सुविधाओ के लिये भविष्य में बड़ी योजना बनाकर निर्माण कार्यो को मुर्त रुप दिया जाएंगा।

महाआरती के बाद महाप्रसादी का हुआ वितरण :-

श्री रामकथा समापन के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, नायब तहसीलदार देवेन्द्र कच्छावा सिंगोली, श्रीमती मोनिका जैन नायब तहसीलदार रतनगढ़, केशव प्रसाद चारण भाजपा नेता, कौशल व्यास आदि ने व्यासपीठ की पूजन कर महाआरती की। आरती के पश्चात 125 किलो नुक्ति का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया

आयोजन समिति ने किया संत श्री का सम्मान :-

श्री गोरेश्वर महादेव विकास एवं सेवा समिति के सदस्य ओमप्रकाश मूंदड़ा, गोपाल अग्रवाल,विमल व्यास,बंटी टेलर,प्रहलाद उस्ताद सोनी, डॉ.राजेंद्र माली,एस.पी. व्यास आदि के द्वारा शाल ओड़ा कर वस्त्र,श्रीफल और लिफाफा व महिला मंडल द्वारा भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की तस्वीर भेटकर सम्मान किया।

शोभायात्रा के साथ संत श्री को दी विदाई :-

रामकथा के समापन के अवसर पर सर पर पोथी उठाकर भक्तों व महिलाओं द्वारा संतश्री को मंगल गान गाते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर तक ढोल धमाकों के साथ पहुंच कर विदाई दी गई।

Related Post