भोपाल के एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान के खिलाफ ABVP का जोरदार प्रदर्शन, छात्राओं की सुरक्षा के लिए दुकान हटाने की मांग

Neemuch headlines April 8, 2026, 5:41 pm Technology

भोपाल। के एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास बनी शराब दुकानों को हटाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि कॉलेज के इतने नज़दीक शराब की दुकान होने से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में पड़ती है और आसपास का माहौल भी प्रभावित होता है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी की, विरोध स्वरूप सड़क जाम किया और शराब की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ छात्रों ने दुकानदार द्वारा लगाए गए साइनबोर्ड को फाड़ दिया। वहीं धरने पर बैठी छात्राओं ने कहा कि जब तक ये दुकानें बंद नहीं की जाएंगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी के समर्थन में आये विधायक रामेश्वर शर्मा, कार्रवाई की मांग करने वालों पर किया पलटवार भानु हिंदू और चंद्रशेखर तिवारी के समर्थन में आये विधायक रामेश्वर शर्मा, कार्रवाई की मांग करने वालों पर किया पलटवार शराब दुकान के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर आज दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महारानी लक्ष्मीबाई (MLB) गर्ल्स कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पास संचालित शराब की दुकान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इनका कहना है कि कॉलेज के इतना करीब शराब ठेका होने से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि कॉलेज के पास शराब की दुकानों के कारण न सिर्फ छात्राओं के लिए असुविधाजनक स्थिति पैदा होती है, बल्कि आसपास के निवासियों के लिए भी ये असुरक्षा का कारण बनती है। दुकान को स्थानांतरित करने की मांग बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर कॉलेज के आसपास के रास्ते तक विरोध जताया। छात्राओं और छात्रों ने नारेबाजी की, सड़क जाम कर दी और शराब की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ छात्रों ने दुकानदार द्वारा लगाए गए साइनबोर्ड को फाड़ दिया और पत्थरबाजी भी की, जिससे दुकान के सामने तनावपूर्ण स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

एएनआई से बात करते हुए एक छात्रा ने कहा कि शराब की दुकान के कारण कॉलेज के आसपास असामाजिक तत्व मौजूद रहते हैं और इसके उनकी सुरक्षा को खतरा है। छात्राओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शराब की दुकान को कॉलेज से दूर स्थानांतरित किया जाए।

Related Post