नीमच में महिलाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, 15 अप्रैल से शुरू।

Neemuch headlines April 7, 2026, 7:41 pm Technology

नीमच ।भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास , चीताखेडा मेन रोड नीमच द्रारा दिनांक 15 अप्रेल 2026 से ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण (महिलाओ के लिए) का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम होने जा रहा है | जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके है एवं मोबाईल न. 9111053516 पर भी संपर्क कर सकते है | प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा | इस प्रशिक्षण का लाभ केवल नीमच जिले के ग्रामीण अंचल की युवक / युवतियां जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो को मिलेगा |

इस 35 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था निःशुल्क रहेगी । प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक प्रशिक्षणार्थीयों के लोन के फार्म भी प्रशिक्षण केंद्र पर ही भरे जाएंगे |

बैंकिग संबंधी सभी जानकारीयां एवं समस्याओं का समाधान भी इस प्रशिक्षण के दौरान किया जायेगा |

Related Post