जिले के सभी विकासखण्डों में बीमार पशु को खड़ा करने हेतु मशीनें उपलब्ध

Neemuch headlines April 8, 2026, 5:46 pm Technology

नीमच । जिले के तीनों विकासखण्ड मुख्यालयों पर बडे पशु जो किसी बिमारी के कारण स्वयं खड़े नहीं हो पा रहे हैं उनको मशीन की सहायता से खड़ा करने हेतु काऊ लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई गयी है। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि जिला पशु कल्याण समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा की पहल पर प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक काऊ लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध करवाई गई है। पशुपालक विकासखण्ड मुख्यालय के पशु चिकित्सक से सम्पर्क कर इसे सुविधा का लाभ ले सकते है। मशीन उपलब्ध करवाते समय पशुपालक को राशि तीन हजार रूपये सुरक्षा निधि के रूप में जमा करवानी होगी तथा प्रतिदिन का किराया 100 रूपयेके मान से भुगतान करना होगा। मशीन जमा करवाने पर किराया काटकर शेष सुरक्षा निधि एवं रसीद पशुपालक को लौटा दी जायेगी मशीन जिस स्थिति में दी जाएगी वैसी स्थिति में लौटानी होगी। उपरोक्त सुविधा से एक तरफ जहाँ गम्भीर बीमार पशुओं के उपचार से सहायता मिलेगी, वही जिला पशु कल्याण समिति की आय में वृद्धि‍ होगी।

Related Post