अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण उपार्जन तैयारियों और व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा

Neemuch headlines April 8, 2026, 5:42 pm Technology

नीमच । कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में 9 अप्रेल से गेहूं उपार्जन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसडीएम नीमच संजीव साहू ने बुधवार को समर्थन मूल्‍य उपार्जन केंद्र प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍था चल्‍दू, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍था हरवार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी केंद्र जीरनएवं प्राथमिक कृषि सेवा साख सहकारी संस्‍था कराडिया महाराज के खरीदी केंद्रों और वेयर हाउसों का निरीक्षण कर उपार्जन तैयारियों और व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। नायब तहसीलदार मनासा भगवानसिह ठाकुर ने ग्राम कंजार्डा का भ्रमण कर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर प्रबंधो व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया।

Related Post