Latest News

ये 5 हेल्दी कार्ब्स आपके वेट लॉस की जर्नी को बनाएं आसान

Neemuch Headlines October 10, 2021, 7:00 am Technology

सभी वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन कई बार समझ नहीं आता है कि वजन कैसे कम किया जाए। वहंी दूसरी और कोविड-19 के बाद से लोगों का घर से बाहर निकलना बहुत कम हो गया है। सीमित में ही घर से निकलना पसंद करते हैं। ऐसे में वजन कम करना और भी अधिक मुश्किल हो गया। हालंाकि आपके खानपान से भी काफी फर्क पड़ता है जी हां, अपनी डाइट में ये 5 हेल्दी कर्ब्स आज से ही शामिल करें। वजन कम करना आसान हो जाएंगा।

तो आइए जानते हैं 5 हेल्दी कार्ब्स कौन से हैं:-

 1.जौ :-

इसमें मौजूद हाई फाइबर से आपको भूख नहीं लगती है और लंबे वक्त तक पेट भरा रहता है। इससे आप दिनभर में बहुत अधिक कुछ नहीं खाते हैं। इसमें बीटा-ग्लूकोज की मात्रा सहायक होती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

2.स्वीट पोटेटो:-

इन्हें शकरकंद कहते हैं। यह प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं। इनका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इससे वजन नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है। इसे मुख्य रूप से उबालकर या बाफ कर खाना सही रहता है।

3.दलिया:-

यह नाश्ते के लिए बहुत अच्छा विकल्प होता है। यह कार्ब्स का महत्वपूर्ण स्त्रोत है। इसमें मौजूद अनाज फाइबर से परिपूर्ण होते हैं। फाइबर से आपका वजन नियंत्रित होता है और वजन कम करने में मदद करता है। भूख भी कम लगती है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, फोलेट, कॉपर और आयरन भी होता है।

4.क्विनोआ:-

यह अमेरिकन अनाज है। पिछले 2-3 सालों में भारतीय बाजार में इसका चलन काफी बढ़ गया है। दक्षिण अमेरिका में इसका उपयोग केक बनाने के लिए किया जा रहा है। यह ग्लूटेन फ्री होता है। साथ ही इसमें 9 तरह के अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ई, हड्डियों को मजबूत करने के तत्व, फाइबर, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इसका सेवन सुबह ही किया जाता है।

5.केला:-

केले से वजन बढ़ता है। ऐसा नहीं है। सीमित मात्रा में खाने पर वजन नहीं बढ़ेगा। दूध के साथ खाने पर वजन बढ़ता है। दिन में दो बार केले खाने से आपके शरीर को जरूरी ऊर्जा मिलेगी। हाई फाइबर और प्राकृतिक शुगर इसमें मौजूद होती है जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Related Post