Latest News

नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल, भारत को एथलेटिक्स में मिला पहला मेडल

Neemuch headlines August 7, 2021, 6:29 pm Technology

फाइनल में नीरज चोपड़ा ने अपनी लय बरकरार रखी है। 86 मीटर के थ्रो से वह जैवलिन थ्रो में क्वालिफाय किए थे लेकिन अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए उन्होंने 87.03 मीटर का थ्रो फेंका। नीरज चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी नदीम ने पहले प्रयास में 82.04 मीटर तक भाला फेंका।

दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 87.53 मीटर तक जैवलीन मारा। यह पहले प्रयास से भी बेहतर था। अरशद नदीम ने दूसरा थ्रो मारकर एक बेवकूफी करी। संतुलन बनाने के बाद लाइन से आगे चले गए।दूसरे राउंड के बाद भी नीरज चोपड़ा 87.58 मीटर के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

तीसरे थ्रो मे नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन गिरा और सिर्फ 76.5 मीटर तक ही जैवलिन थ्रो फेंका।

चौथा थ्रो फेंकने के बाद नीरज चोपड़ा अपने प्रयास से संतुष्ट नहीं थे इस कारण जानबूझ कर लाइन के आगे आ गए। नीरज चोपड़ा ने दो थ्रो फेंकने के बाद 76 और 75 मीटर किए जिसमें से बाद वाला प्रयास काउंट नहीं किया गया।

पांचवे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने फोलो थ्रू में गड़बड़ की सिर्फ 75 मीटर तक थ्रो कर पाए लेकिन उनका दूसरा प्रयास अब तक का सर्वश्रेष्ठ है इस कारण जानबूझ कर स्टेप आउट कर गए। लेकिन अंतिम थ्रो से पहले ही उनका गोल्ड मेडल पक्का हो गया।

यह भारत के लिए ना केवल टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल मिला है बल्कि एथलेटिक्स में पहला मेडल मिला है वह भी गोल्ड।

Related Post