Latest News

कैबिनेट विस्तार: सिंधिया-सोनोवाल समेत ये 15 नेता बने कैबिनेट मंत्री, आठ साल में पहली बार 11 महिलाएं

Neemuch headlines July 8, 2021, 12:51 pm Technology

नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल समेत 15 नेताओं को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा बाकी 28 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई, जिनमें सात महिला नेता भी शामिल हैं।

बता दें कि मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट में 11 महिलाएं मंत्री हैं। नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा नेता उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। 

पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल:-

केंद्र की सरकार ने बुधवार (सात जुलाई) शाम अपने दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट का पहला सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल समेत 15 नेता शामिल हैं। इसके अलावा बाकी 28 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई, जिनमें सात महिला नेता भी शामिल हैं।

बता दें कि मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट में 12 महिलाएं मंत्री हैं। 2014 के दौरान मंत्रिमंडल में पहली बार सात महिलाएं थीं, जबकि 2019 में सिर्फ छह महिलाएं मंत्री थीं। नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा सात नेता उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अब पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में कुल 77 मंत्री हो गए हैं। संसद में अधिकतम मंत्री 81 हो सकते हैं। ऐसे में अब भी चार पदों की गुंजाइश बाकी रह गई है।

नए मंत्रियों को दिया गया यह निर्देश:-

सूत्रों के मुताबिक, शपथ के बाद सभी मंत्रियों को 15 अगस्त तक दिल्ली में ही रहने का निर्देश दिया गया। उनसे कहा गया है कि मानसून सत्र के दौरान संसद में ही मंत्रालय से संबंधित काम-काज करें और सांसदों से मुलाकात के लिए निश्चित समय तय करें । अपनी रोस्टर ड्यूटी के हिसाब से सदन में मौजूद जरूर रहें।

बता दें कि गुरुवार शाम पांच बजे सभी नए मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। इस वक्त मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे, जिसके चलते 28 मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश थी। मौजूदा 13 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उनमें कई मौजूदा राज्यमंत्री भी हैं, जिन्हें प्रमोट किया गया।

 पीएम मोदी के 15 नए कैबिनेट मंत्री:-

1. नारायण राणे

2. सर्बानंद सोनोवाल

3. डॉ. वीरेंद्र कुमार

4. ज्योतिरादित्य सिंधिया

5. आरसीपी सिंह

6. अश्विनी वैष्णव

7. पशुपति कुमार पारस

8. किरण रिजिजू

9. राजकुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया

12. भूपेंद्र यादव

13. पुरुषोत्तम रूपाला

14. जी किशन रेड्डी

15. अनुराग ठाकुर

Related Post