Latest News

सिंह राशि को मिलेगा धन का लाभ, आपका दिन कैसा बीतेगी जानिए आज का आपका राशिफल

Neemuch headlines July 2, 2021, 8:09 am Technology

मेष:

आज का राशिफल बता रहा है कि आपका दिन आज हर मामले में मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। कहीं से सम्‍मान प्राप्‍त होने के योग हैं और रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। इस वक्त जरूरी कार्य हो तभी बाहर जाएं। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। आज शाम के वक्त स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा सा नरम रह सकता है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

ग्रहों की दशा के हिसाब से आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको कहीं से रुका धन प्राप्‍त हो सकता है तो वहीं आय के नए मार्ग बन सकते हैं। वरिष्ठ व्यक्तियों से आज आपको लाभ होगा और भाग्‍य में वृद्धि होगी। अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। आज कई अच्‍छे मौके आपके हाथ लग सकते हैं। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपका मुश्किलों से भरा दिख रहा है। कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं तो वहीं नौकरी या काम धंधे में धन का नुकसान हो सकता है। विरोधी आज आपके खिलाफ कोई साजिश कर सकते हैं तो वहीं ऑफिस में सहयोगी भी आपकी चुगली कर सकते हैं, सावधान रहें। घर में माता को कष्ट हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कार्यों से दूर रहें। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए सुख शांति का संकेत दे रहा है। मन से सोचे गए सभी काम आज पूरे होने से खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाने से सुकून का अनुभव करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी और कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्‍त होगी। परिवार के लोगों का साथ मिलने से हर काम आसान लगने लगेगा। आज भाग्‍य 88 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए खास हे। आज के लिए सोचे गए सभी कार्यों के पूरा होने से आपको खुशी का एहसास होगा और आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है और कोष में वृद्धि होगी। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलने से आपको हर्ष होगा। रात में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। ऐसा करने से आपको दोस्‍तों के करीब आने का मौका मिलेगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ा रहेगा और पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलने से हर्षित होंगे। महान पुरूषों का साथ मिलने से आपको अच्‍छी बातें सीखने को मिलेंगी। रिश्तेदारों से मनोमालिन्य दूर करने का दिन है, लाभ प्राप्‍त होगा। आज किसी से बहस में न पडे़ और अपने काम पर ध्‍यान दें। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए खास है और आपके राशि स्‍वामी की कृपा आप पर बनी है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा और सफलता भी मिलेगी। सांसारिक सुख भोगों के साधन में वृद्धि होगी और आज नौकरी व रोजगार के क्षेत्र में लाभ होगा। परिवार में मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कहीं से शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आएगी। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आ‍ज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। आज आप विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे और किसी वजह से तनाव हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले विवेक से काम लें। निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा। अतः खानपान में सावधानी बरतें। आज भाग्य 56 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन कठिनाई से बीतेगा। व्यर्थ व्यय हो सकता है और पत्‍नी को कष्‍ट हो सकता है। नज़दीक और दूर की सकारणीय यात्रा हो सकती है। मकर राशि का चन्द्रमा सायंकाल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा। आपको शाम के वक्‍त कुछ लोगों के आने से काम बढ़ सकता है। परिवार में हालांकि सब लोग आपका साथ देंगे। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन भाग्‍य आपका साथ देगा। प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी और लोग आपका साथ देंगे। ज़मीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ होगा। श्रेष्ठ पुरुषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा। आज आज सरकारी कार्यों में आपको लाभ होगा और रुका धन भी मिलेगा। आज भाग्‍य 82 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज का दिन आपके लिए सुखद है और आपकी राशि का स्वामी शनि आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वंदी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं तो आपके घर में खुशी आएगी। आज आपको दोस्‍तों का भी साथ मिलेगा और मदद मिलेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज भाग्‍य की कृपा से आपको उत्तम संपत्ति प्राप्‍त होगी और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। आज आपके घर में कोई ऐसा व्‍यक्ति आ सकता है, जो आपको खुश कर देगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

Related Post