Latest News

वृश्चिक राशि में लाभ योग, आपके सितारे क्या कहते हैं जानिए आज का राशिफ़ल

Neemuch headlines June 29, 2021, 7:15 am Technology

मेष:

मेष- पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से दबाव महसूस कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। जल्दबाजी के चक्कर में कार्यक्षेत्र में कोई भी काम निश्चित समय पर नहीं होगा। अचानक धन लाभ म‍िलने का योग है। भौतिक विकास का योग अच्छा बन रहा है और कारोबार बढ़ोतरी के लिए कोई खास डील भी आज फाइनल हो जाएगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

कार्यक्षेत्र में आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा और अधिकारियों का भी पूर्ण समर्थन मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अचानक से जाने का प्लान बनेगा, इससे मन को सुकून भी मिलेगा। अगर कोई कानूनी मामला लंबित पड़ा हुआ है तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज रचनात्मक कार्यों में अध‍िक मन लगेगा। साथ ही स्वभाव में भी चंचलता रहेगी। इससे आपके आसपास का माहौल हल्का रहेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ परेशानी रहेगी इससे मन दु:खी हो सकता है। लेकिन इसके बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा, पराक्रम में वृद्धि रहेगी। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। लेकिन प्रेम-प्रसंग के कारण किसी से विवाद हो सकता है। मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं और उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

व्यापार में त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कोई बाधा या हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में ज्यादातर योजनाएं सफल होंगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जो भी काम लगन के साथ करेंगे, उसका फल उसी समय मिलेगा। घर और ऑफिस के अधूरे कार्यों को निपटाने का मौका मिलेगा और जरूरी चीजों पर चर्चाएं भी होंगी। कार्यक्षेत्र में विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और सभी साथी आपका सहयोग भी करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह: आज पूरे द‍िन व्यस्तता बनी ही रहेगी। लेकिन धार्मिक कार्यों के लिए समय निकाल ही लेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई साथी आपको धोखा दे सकता है इसलिए संभलकर कार्य करें। छात्र पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेंगे तो बेहतर रहेगा। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ाने और मरम्मत के कार्य पर विचार करेंगे। निकट भविष्य में इनके ऊपर खर्च करना पड़ेगा। गृहस्थी में तालमेल बैठाने में आपको मशक्कत करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आर्थिक मामलों में स्पष्टता न होने की वजह से किसी प्रियजन से कलह हो सकती है। आपसी वार्ता-व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। दोपहर बाद कार्यों के चलते भागदौड़ अध‍िक होने के कारण शारीरिक कमजोरी हो सकती है। इससे हाथ-पैरों में शिथिलता आएगी। परिवार के साथ किसी किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। सायंकाल के समय स्थिति में और सुधार आएगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक तो रहेगा लेकिन कोई निर्णय लेने में चूक हो सकती है। आज कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अनुभवियों से सलाह जरूर ले लें। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज किसी सरकारी अधिकारी की मदद से सुलझ सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक लोगों की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। जोखिम भरे निवेशों से बचकर रहें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज के दिन सभी कार्यों को पूरी मेहनत के साथ करेंगे। इससे आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। नौकरी व व्यापार में कुछ सकारात्मक कदम उठाएंगे तो आगे चलकर न सिर्फ लाभ होगा बल्कि आपके द्वारा क‍िये जा रहे कार्यों में भी नई जान आएगी। रिश्तेदार या पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिए आपकी सहायता मागेंगे। सायंकाल के समय मित्रों के साथ व्यतीत होगा और लाभ प्राप्ति की योजना भी बनाएंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

बिजनस के मामले में अगर थोड़ा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की संभावना बन रही है। रोजमर्रा के कार्यों से परे कुछ नए कार्यों में हाथ आजमाएं। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। रोजगार के क्षेत्र में अपनी योग्यता बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। किसी अपने के लिए कुछ धन का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय मित्रों और प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज का दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया व्यापार आपको फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कार्यों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। कार्यक्षेत्र में काम के समय मन कहीं और भटकने लगेगा। इसके चलते कुछ न कुछ गलत‍ियां भी होती ही रहेंगी। बेहतर होगा मन को शांत रखें। आज दोपहर बाद ही अल्प मात्रा में लाभ का योग बन रहा है। सायंकाल के समय संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने से मन हर्ष होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। अधिकारियों से संबंधों में सुधार आएगा और रोजगार की स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। छात्रों के लिए समय शुभ है, अध्ययन में एकाग्रता बनाए रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। धैर्य और मृदु व्यवहार से घर की समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। आज लव लाइफ में मधुरता आएगी। जीवनसाथी आपके सभी प्रयत्नों में आपका पूर्ण सहयोग करेंगे। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रह सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Related Post