Latest News

संसार की सभी साधना का लक्ष्य शांति होता है- साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा मसा

केबीसी न्यूज़ June 23, 2021, 7:14 pm Technology

नीमच। संसार की सभी साधना का लक्ष्य परम शांति होता है। तीर्थंकर बुध का आधार शांति है ।सभी प्राणी सुख शांति को चाहते हैं ।बुध का बुद्ध तो तभी है। जब शांति है। साधना का लक्ष्य भी शांति होती है। जिस व्यक्ति को अपनी पहचान हो गई हो वह दुनिया में सबसे शांतिप्रिय व्यक्ति होता है।

यह बात श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ महा निदेशिका मध्यप्रदेश शासन द्वारा राजकीय अतिथि दर्जा प्राप्त साध्वी कनक प्रभा श्री जी महाराज साहब ने कही ।वे श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा नीमच के तत्वावधान में बुधवार 23जून को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सद्भावना नैतिकता नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित अहिंसा यात्रा की धर्म सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति परिस्थिति में बहता नहीं है।

अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थिति में भी स्थिर रहता है सुख दुख में व्यक्ति अपने ऊपर रखता है वह शांत और सुखी होता है वैसे तो संसार में हर व्यक्ति दुखी है संसार के पदार्थों की कोई सीमा नहीं है इच्छा आकाश के समान अनंत होती है व्यक्ति को चेन तृप्ति कहीं भी नहीं मिलती है इसलिए जीवन में एक रुपता नहीं है हमें जीवन में सुखी रहना है तो हमारी इच्छाओं को सीमित करना होगा।

साध्वी विशालयशा श्रीजी मसा ने संघी साथी संसार में कौन साथ आवेगा गीत आराध्य के चरणो में वंदना कर प्रस्तुत किया। धर्मसभा के प्रारंभ में साध्वी सुमंगल प्रभा श्रीजी महाराज साहब ने कहा कि सुधार बिना शुद्ध विचार नहीं आते हैं और शुद्ध विचार बिना मन स्वस्थ नहीं रहता है सात्विक आहार से ही आत्मा का कल्याण होता है। धर्मसभा में चेन्नई श्री संघ के अध्यक्ष विमल कुमार चीपड धर्मेंद्र लुक्कड़ गोखरू भीलवाड़ा सोहनलाल छाजेड़ श्री संघ अध्यक्ष मांगीलाल भंसाली सुभाष बाफना अनोक चंद्र मेहता ओम प्रकाश भांसाली अशोक बोहरा डॉक्टर विजय कुमार जैन प्रकाश दक जिनेंद्र गोखरू वैद्य राजकुमार मालानी, कमला भंसाली विनीता गोखरू सुधा जैन सचिन गोखरू राजेश गोखरू धर्मेंद्र बीकानेरीया पंकज भंसाली संगीता जारोली आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। धर्म सभा स्थल पर नैतिक धार्मिक सामाजिक संदेश एवं उपदेश वाले चित्रों की प्रदर्शनी लगाई।

साध्वी प्रमुखा श्री जी कनक प्रभा जी एवं 42साधवी वृन्द प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे वंदन प्रार्थना सुबह 9:30 बजे प्रवचन दोपहर 2:30 बजे धर्म तत्व ज्ञान चर्चा दोपहर 3बजे सेवा उपासना शाम 8 बजे धर्म चर्चा तेरापंथ इतिहास पर के लिए सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में विराजित है सभी समाज जन दर्शन लाभ ले सकते हैं।

Related Post