Latest News

आर्थिक मसलों में आज स‍िंह और तुला राश‍ि को होगा व‍िशेष लाभ जानिये आप का आज का राशिफल

Neemuch headlines June 21, 2021, 6:17 am Technology

मेष:

मेष राशि के फैमिली बिजनस से जुड़े हुए जातक अपने व्यापार के प्रचार प्रसार के लिए धन खर्च करेंगे। काम के विकास से जुड़ी छोटी यात्रा संभव है। व्यावसायिक कागजी कार्यवाही के लिए दिन अच्छा है। कानूनी मुश्किल खत्म होगी। धन-संपत्ति बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों में धन-समृद्धि बढ़ाने का जुनून रहेगा। जिसके लिए वह नए तरीके ढूंढने का प्रयास करेंगे। अपनी प्रभावी बातचीत से अपने ग्राहकों को लुभाने में सफल रहेंगे। मानसिक दुविधा की स्थिति से बाहर निकलेंगे तो समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत के अच्छे फल आपको मिलेंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के तकनीकी क्षेत्र, फिल्म इंडस्ट्री या ऑनलाइन कार्यों से संबंधित जातकों को लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी समय उपयुक्त है, जल्दी ही दूसरी नौकरी मिल जाएगी। उच्च अधिकारियों के साथ वेतन वृद्धि को लेकर बातचीत हो सकती है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के पुराने संबंध नया कार्य दिलाने में मददगार रहेंगे। आत्मविश्वास की कमी जोखिम पूर्ण कार्यों को करने से रोकेगी। अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी। इच्छाएं पूरी होने का दिन है। निवेश लाभदायक रहेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के मन में कुछ नया कर दिखाने का जोश रहेगा। बातचीत में स्पष्टता रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला समय है। पदोन्नति की संभावना बनी हुई है। सरकारी कार्यों से धन लाभ होगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को मनमानी करने से बचना चाहिए। दूसरों के काम में टांग अड़ाने और क्रोध की प्रवृत्ति लाभ की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। कामकाज से संबंधित यात्रा की संभावना भी बनती है। उच्च अधिकारी और आपके बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग होने की संभावना है। कमाई कुछ खास नहीं होगी।

तुला:

तुला राशि के जातक अपने कार्यों को गुप्त रखना पसंद करेंगे। गुप्तचर एजेंसी, टैक्सेशन पैसों के निवेश से संबंधित कार्य करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होने की अच्छी संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों का अधिकांश समय इन्वेंटरी मैनेजमेंट व्यतीत होगा। व्यावसायिक लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई है। चार्टर्ड अकाउंटेंट, कमीशन, मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हुए जातकों को लाभ होगा। ब्रांडिंग करने वाले लोगों के लिए कमाई की अच्छी संभावनाएं नजर आती है।

धनु:

धनु राशि के सर्विस प्रोवाइडर का काम करने वाले जातकों को लाभ होगा। सूझबूझ के साथ अपनी प्रतिद्वंदी को मात दे पाएंगे। बॉस के साथ प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। धैर्य पूर्वक परिस्थितियों को काबू में करने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

मकर:

मकर राशि के जातकों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। मानसिक दुविधा में गलत निर्णय लेने की संभावना बनती है। अव्यवस्थित दिनचर्या ज्यादा मुश्किलें खड़ी कर सकती है, लक्ष्य प्राप्ति के लिए सही प्लानिंग बहुत जरूरी है। धन लाभ के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक अपने कार्य में किसी और की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। रूढ़िवादी सोच से बाहर निकलकर मॉडर्न तरीके से कार्य करना लाभदायक सिद्ध होगा। पुरानी चीजों के बारे में सोच कर आप अपने आप को ही नुकसान पहुंचाएंगे और समय बर्बाद करेंगे। उधारी में कार्य करना पड़ सकता है और पैसा अटक सकता है।

मीन:

मीन राशि के जातक व्यावसायिक संबंध मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। कोई सकारात्मक खबर आज आपको मिल सकती है। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आप को स्थापित करने की क्षमता आपके लिए लाभदायक रहेगी। वित्तीय दृष्टिकोण से एक सामान्य दिन है।

Related Post