Latest News

वृष राशि में चंद्रमा के संचार से आज 5 राशियों को विशेष लाभ जानिए क्या कहता ह आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines June 9, 2021, 4:36 am Technology

मेष:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको दूसरों की मदद करने में अधिक आनंद आता है। आज का दिन आपका परोपकार में ही बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर कुछ साथी आपके पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। लेकिन आपको इनकी बातों से कोई असर नहीं होगा। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन सुखद है। परिवार के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे। आज पत्‍नी और बच्‍चों के साथ मिलकर कुछ क्रिएटिव करेंगे। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संक्रमण के प्रति सजग और सतर्क रहें। रात्रि में किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। रिश्‍तेदारों के बीच में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है और पिता के आशीर्वाद व उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आज कुछ जरूरी कामों की वजह से व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, वरना दुर्घटना हो सकती है। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज ग्रहों की शुभ दशा से आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होगी और रुके कार्य पूर्ण होने से मन संतुष्‍ट होगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिए गए निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। कोई भी फैसला काफी सोच विचार करने के बाद करेंगे तो सही परिणाम प्राप्‍त होंगे। सांयकाल से देर रात मन ईश्वर की भक्ति में लगेगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता प्राप्‍त होगी और संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। आप प्रतिस्पर्द्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और कई दिन से रुके कार्य आज पूरे होंगे। पाचन क्रिया मंद पड़ सकती है और आंख में परेशानी हो सकती है। रात में सोने से पहले गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। शाम का का समय प्रियजनों के साथ हंसी मस्‍ती में बीतेगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज आपकी राशि में हो रही ग्रहों की युति से शुभ संयोग बन रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। जीवनसाथी की सही सलाह पाकर आज कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं। इसमें आपको भविष्‍य में लाभ होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन शुभ है और शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि प्राप्‍त होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपका दूसरों के साथ बात करने का तरीका और आपकी साफगोई आपको विशेष सम्मान दिलायेगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आज आपको काम से बाहर जाना पड़ सकता है। कोरोना के नियमों का खास ध्‍यान रखें और बचाव करें। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त करने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान की प्राप्ति होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे और यश कीर्ति की वृद्धि होगी। प्रियजनों से भेंट होगी और मन प्रसन्‍न होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से बहस में न पड़ें। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन आपके लिए व्‍यस्‍तता भरा लेकिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आज गृहोपयोगी वस्तुओं को खरीदने में समय लग सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात से विवाद हो सकता है। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके सभी कार्यों की रुकावटें दूर होकर आज पूरे होंगे। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आप उन कार्यों को पूरा कर पाएंगे जो आपने आज के लिए सोचे थे। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में सही होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके बच्‍चे आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। शाम के वक्‍त धार्मिक स्थानों पर जाने का काम कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज आपके ऊपर राशि स्वामी शनि की दृष्टि सही नहीं है। अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। बाद में कोई धोखाधड़ी हो सकती है। शाम के समय माता के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आज भाग्य 68 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज का दिन खास है और आपके वैवाहिक जीवन में आनंद बढ़ेगा। आज पास और दूर की यात्रा भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा का खास ध्‍यान रखें। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा और वह पहले से रिलैक्‍स महसूस करेंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। आज भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।

Related Post