Latest News

इन पांच राश‍ियों के ल‍िए शुभ है शन‍िवार, जानें क्‍या कहते हैं आपके सितारे

Neemuch headlines June 5, 2021, 7:28 am Technology

मेष:

मेष का स्वामी मंगल नीच राशि में गमन कर रहा है ऐसे में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा अपने व्यवहार को भी अनुकूल बनाए रखें। संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रत‍िशत बना है।

वृषभ:

आज का दिन संतोषप्रद और शांत‍िपूर्ण रह सकता है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। अधिकारी वर्ग से नौकरी में सहयोग पाएंगे। नए अनुबंधों के द्वारा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 63 प्रत‍िशत है।

मिथुन:

राशी स्वामी के वक्री चाल के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा, घ्यान रखें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत है।

कर्क:

चंद्रमा नवम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक किसी प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। पिता और पिता समान लोगों से सहयोग एवं लाभ पा सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 94 प्रत‍िशत है।

सिंह:

राशी का स्वामी सूर्य राहु के संग चल रहे हैं ऐसे में मन विचलित रह सकता है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे लेकिन मानसिक उलझन के कारण लाभ से वंचित रह सकते हैं। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। कुछ लोग आज अधिक व्यस्त रह सकते हैं। आंखों में तकलीफ हो सकती है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 97 प्रत‍िशत है।

कन्या:

राशि स्वामी बुध की उलटी चाल के बावजूद आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च व कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 93 प्रत‍िशत है।

तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर अग्रसर होंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 94 प्रत‍िशत है।

वृश्चिक:

आज वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी सेहत का अधिक रखना होगा। वायु विकार और अपच की शिकायत हो सकती है। मूत्र और रक्तचाप संबंधी रोगियों का रोग बढ सकता है। नौकरी व्यवसाय के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। बड़े फैसले सोच विचार करके लें। जोखिम वाले काम से आपको बचना होगा। जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत है।

धनु:

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन-सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्‍त हो सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यंत सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। क‍िसी के साथ यादगार मुलाकात का भी योग है। भाग्‍य स्‍कोर : 96 प्रत‍िशत है।

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े-विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत है।

कुंभ:

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य नरम रहेगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके बात व्यवहार से किसी से मतभेद और विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए सर्तक रहें। धर्म अध्यात्म में मन लगाना लाभकारी रहेगा। किसी वरिष्ठजन से सहयोग पाएंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रत‍िशत है।

मीन:

आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दांपत्‍य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें संबंध खराब होने की आशंका है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत है!

Related Post