रविवार को इन पांच राशि वालों को होगा लाभ,जानिये सप्ताह के अंत का भाग्यफल

Neemuch headlines May 16, 2021, 8:08 am Technology

मेष :-

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, फिर चाहे वह किसी भी रूप में क्यों ना हो, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप अपने धन कोष में वृद्धि के लिए पार्ट टाइम कार्य करने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। आज घर का वातावरण धार्मिक रहेगा और मित्रों व रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलती देख रही है। आज आप भूमि व भवन के रखरखाव पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं।

वृष :-

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर विचार हो सकता है। विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, फिर भी थोड़े समय में ही आप अपना खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो उनके पूर्ण होने में संदेह हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कुछ अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके परिवार में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आज कोई वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन :-

आज का दिन आपका बीते कल की तुलना में अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ घरेलू कार्य को व्यस्तता के चलते अपने अन्य कार्य को आगे के लिए टालना पड़ सकता है। आज आपके व्यवसाय में दोपहर बाद आपको अपना धन लाभ हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती और आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार भी ला सकते हैं। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें कमी आ सकती है। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

कर्क :-

आज का दिन आपके लिए रोजगार के क्षेत्र में नए नए अवसर लेकर आएगा, जिसके मन में प्रसन्नता रहेगी। पिताजी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और उनकी बात को सुनना होगा। आज आप अपने दांपत्य जीवन में अपनी आर्थिक स्थिति पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

सिंह :-

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि पिछले कई दिनों से परिवार मे कोई परेशानी चल रही थी,वह आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र का सफलतापूर्वक विस्तार करेंगे, इसमें समाज में भी आपको सम्मान मिलेगा। भाइयों की सलाह से आपकी उन्नति होगी। माता-पिता का भी आज आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके मार्गदर्शन से समस्याओं का समाधान निकालने में भी आप कामयाब रहेंगे। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था,तो वह आज समाप्त होगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंध बनेंगे। प्रेम जीवन में आनंददायक समय व्यतीत होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

कन्या :-

आज का दिन आप की इच्छा पूर्ति करने वाला रहेगा। यदि आपने अपने व्यवसाय में कुछ नए आइडिया लगाकर कार्य करना शुरू किया है, तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्षा करेंगे। व्यवसाय संबंधी यदि कोई परेशानी आ रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। आज किसी कार्य के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप अपने परिवार के कार्य को भी आप उत्साह पूर्वक निर्वाह करेंगे। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता प्राप्त होगी।

तुला :-

आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगा। पूजा पाठ के आयोजन होंगे, जिसमें आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको अपना कोई मंगलमय समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए बदलाव सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों तथा मित्रों की मदद से घर के जरूरी कार्य पूरे होंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ कमी आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृश्चिक :-

आज का दिन आप आपके लिए कुछ भाग-दौड़ भरा रहेगा। आज आपके परिवार को सदस्यों का व्यवहार आपके स्वभाव पर निर्भर रहेगा। यदि आप खुशमिजाज रहेंगे, तो परिवार के सदस्य भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आज आपको आपका रुका हुआ धन मिल सकता है, इससे आप की व्यवसायिक उन्नति भी होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए जीवनसाथी की बात को अवश्य सुने और यदि वह नाराज हो, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं।

धनु :-

आज का दिन आपके लिए कुछ भाग-दौड़ से भरा रहेगा। आज आपके परिवार को सदस्यों का व्यवहार आपके स्वभाव पर निर्भर रहेगा। यदि आप खुशमिजाज रहेंगे, तो परिवार के सदस्य भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है, इससे आप की व्यावसायिक उन्नति भी होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए जीवनसाथी की बात को अवश्य सुने और यदि वह नाराज हो, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं।

मकर :-

आज का दिन आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भाग लेने में व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला आज आप ले सकते हैं। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा एवं शुभ समाचार भी आज दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ जरूरी मतों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। धार्मिक स्थानों की यात्रा के भी आज योग बन रहे हैं।

कुंभ :-

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों की घनिष्ठता से लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। अपनी आवश्कता की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनो में संतुलन बनाकर रखना होगा। आपकी व्यवहार कुशलता और कर्मठता से कार्य सिद्ध होगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिल उत्तम रहेगा।

मीन :-

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कार्यलय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसके बाद मनचाही सफलता प्राप्त होगी, इससे धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों व परिचित से आनंद दायक समाचार प्राप्त को सकता है। माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों के परिजनों के साथ मेल मिलाप व भोजन ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होगे।

Related Post