आज शन‍िवार का द‍िन क‍िस राश‍ि के ल‍िए कैसा रहेगा? जानिए आपका आज का भाग्यफल

Neemuch headlines May 15, 2021, 7:09 am Technology

मेष:

मेष- आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत

वृषभ:

आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज व‍िरोधी लाख प्रयासों के बाद भी आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। घर-गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। दांपत्‍य जीवन में प्रेम-स्‍नेह बढ़ेगा। साथ ही आज समाज में मान-सम्‍मान भी बढ़ेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

मिथुन:

राशि स्वामी बुध द्वादश व्यय शुक्र भाव में और षष्ठम केंद्र शत्रु भाव में केतु परिजन बिछोह से मन परेशान हो सकता है। आज राजनैतिक गतिविधियों में भी रुकावटें रहेंगी। दोपहर बाद क‍िसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि मिलेगी। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का मौका म‍िलेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 79 प्रत‍िशत

कर्क:

राशि स्वामी चंद्रमा मिथुन राशि का होकर द्वादश व्यय भाव में भाग्योदय कारक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रुच‍ि बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को उन्नति मिल सकती है। मन में शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 77 प्रत‍िशत

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे साम्यक कार्यों में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे, षष्ठम घर से मकर राशि का बृहस्पति उच्च फलकारक है, अवरोध-विरोध के होने पर भी संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। सेहत संबंध‍ित मामलों में आज सजग रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

कन्या:

तृतीय भाव में केतु योग और दशम घर में मंगल उत्तम संपत्ति के देने वाले हैं। अतः समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराएं नहीं। शाम से लेकर रात तक पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 65 प्रत‍िशत

तुला:

आज आपकी राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

वृश्चिक:

आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफ‍िस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। सांयकाल का समय देव दर्शन-प्रसाद-भक्तिभाव में व्यतीत होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 72 प्रत‍िशत

धनु:

आज मंगल सप्तम पारिवारिक अशांत‍ि तथा आस-पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। लेक‍िन आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात्रि का समय पर‍िवार और दोस्‍तों के साथ हास-पर‍िहास में बीतेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 64 प्रतिशत

मकर:

आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कार्यों से दूर रहें। भाग्‍य स्‍कोर : 51 प्रत‍िशत

कुंभ:

राशि स्वामी शनि पूर्व में उदय हो चुका है। चंद्रमा चतुर्थ भाव में, किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से पर‍िवार और पत्‍नी के साथ चल रहा वाद-व‍िवाद भी आज खत्‍म होने की उम्‍मीद है। बहरहाल ससुराल पक्ष से क‍िसी मेहमान के आने का भी संकेत है। भाग्‍य स्‍कोर : 85 प्रत‍िशत

मीन:

राशि का स्वामी बृहस्पति कुंभ राशि का होकर द्वादश भाव में संतान पक्ष से संतुष्टि व हर्षदायक है। दिन अच्छा है, जिन युवाओं ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफ‍िस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय मेल-म‍िलाप में बीतेगा। भाग्‍य स्‍कोर: 87 प्रत‍िशत

Related Post