Latest News

सुनी रही ईदगाह, कोेराना गाईडलाईन का पालन कर मनाया गया ईद का पर्व

हबीब राही May 14, 2021, 3:20 pm Technology

जावद। भारत में अभी कोरोना की लहर काफी भयानक हो चुकी है। अस्पतालों में बेड खाली नहीं है, मरिजो को आक्सीजन नहीं मिल रही है । प्रदेश सरकार रोज नए आदेश जारी कर कोरोना की चैन को तोड़ने का कार्य कर रही है। अभी मुस्लिम समाज का रमजान का पर्व चल रहा था और आज ईद का पर्व पुरे भारत में मनाया गया।

प्रदेश एवं जिला आपदा प्रबंधन की गाईडलाईन के अनुसार जावद नगर के मुस्लिम समाजजनो ने ईद का पर्व बड़ी सादगी के साथ मनाया। जावद शहर काजी सैयद मोहम्मद आकिल साहब के पुत्र सैयद आदिल रजा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की हमने पिछली बार भी शासन के नियमो का पालन किया था और इस वर्ष के रमजान माह में कोविड-19 के नियमो को और भी सख्ती से पालन करवाया। रमजान के पुरे माह में नगर की तमाम मस्जिदो में पांच-पांच लोगो ने नमाज अदा की और आज ईद के पर्व पर भी नियमो का पालन कर जावद की मस्जिदो में पांच लोगो ने नमाज अदा कर ईद का पर्व सादगी से मानाया।

ईद की नमाज के बाद मस्जिदो के ईमामो ने भारत में अमन चैन की दुआ की और जो इस दुनिया से चले गए है उनके प्रति शोक प्रकट किया, साथ ही कोराना जैसी भयानक बिमारी को खत्म करने के लिए व जो इस बिमारी के चपेट में है उनके लिए खास दुआ की गई। सैदय आदिल रजा ने समाजजनो से अपिल की है कि शासन के नियमो का पालन करें, अपने घरो से बाहर ना निकले, मास्क लगाए और बुखार आने पर तुरंत जावद के शासकी चिकित्सालय जा कर अपना चेस्ट करवाए।

ईदगाह कब्रस्तान रजाकार कमेटी के सदस्य रफीक अंसारी ने बताया की पिछली बार की तरह इस बार भी ईदगाह में ईद की नमाज नहीं हुई। अगर देश में यह बिमारी नहीं होती तो आज इस सुनसान जगह पर कई मुस्लिम समाजजन एकत्रित होते, एक दुसरे को बधाईयां देते। लेकिन हमे कोरोना की चैन को तोड़ना है इस बिमारी को बड़ने से रोकना है इस हेतु हमारे शहर काजी साहब के दिशा निर्देश पर ईदगाह में नमाज नहीं हुई हम सभी ने अपने अपने घरो में ईद की नमाज अदा की। वही मस्जिदो के बाहर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Related Post