तुला राशि पर आज मेहरबान हैं सितारे, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines May 11, 2021, 8:06 am Technology

मेष:

आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भागदौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ सकता है। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है, सतर्क रहें। उधार लिए धन अथवा अन्य वस्तुओं के समय पर नहीं लौटाने के कारण परेशानी हो सकती है। धन संबंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारों की भरमार रहेगी। स्वभाव में पल-पल में परिवर्तन आएगा, जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते हैं। प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यों में विलंब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है और व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। आज किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्यक्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित हो सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत हो सकता है। परिवार के सदस्यों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है, विवेक से कार्य करें। संतान के विषय में अपेक्षा के विपरीत समाचार मिलने से कष्ट हो सकता है। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी, फलस्वरूप लोग दूरी बना कर रखेंगे। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिनभर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रहेंगी। मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे। मन की दुविधा कार्यों में बाधा डालेंगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। किसी महिला के कारण मान भंग हो सकता है, व्यवहार सीमित रखें। ना चाहकर भी खर्च करना पड़ सकता है, आर्थिक कमी रहेगी। बहुत समय से रूका हुआ कोई कार्य अचानक से बन सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यों के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। सुबह से ही अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की संभावना बन रही है लेकिन इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनाई कार्य योजनाओं में किसी के हस्तक्षेप के कारण परेशानी हो सकती है, फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृत्ति रहने के कारण भागदौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे लेकिन स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे लेकिन पीछे से आलोचना हो सकती है। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारी होगा। परिजनों की बात आपको अखरेगी लेकिन सही समय की प्रतीक्षा में शांत रहेंगे, बहस व टकराव से बचें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आपका आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यों को पूर्ण निष्ठा से करेंगे, थोड़ी बहुत लापरवाही भी कर सकते हैं फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से बिगड़े काम ठीक हो सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा लेकिन उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यों में लापरवाही करने से हानि हो सकती है। घर एवं बाहर का वातावरण विपरीत रहेगा, जिनसे काम निकालना होगा वही लोग रूखा व्यवहार करेंगे। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। अनैतिक कार्यों अथवा व्यसनों से दूर रहें अन्यथा सामाजिक बदनामी हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से कोष में वृद्धि होगी। घर और कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान अपने बलबूते पर ही निकालने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता मिलेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे। धन के दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करेंगे, जिससे सुख-शांति बनी रहेगी। रोजगार के क्षेत्र में रुकावट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। छात्रों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज के दिन भी आपकी इच्छाओं के विपरीत कार्य होने से निराशा हो सकती है। घर एवं कार्यक्षेत्र के अंदरूनी मामलों को लेकर दुविधा में फंस सकते हैं। साझेदारी अथवा कमीशन के कार्यों में अचानक रुकावट आने से धन फंस सकता है। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होगी। कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है, अगर संभव हो सके तो इनको टालने में ही बेहतरी है। संतोषी वृत्ति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है, व्यर्थ की बहस से बचें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज दिन के पहले भाग में सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने से आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनेंगे। आवश्यक कार्य दोपहर से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। कुछ कार्यों में व्यवधान आने से मन परेशान होगा। जहां से लाभ की संभावना बन रही थी, वहां से निराशा मिलेगी लेकिन फिर भी मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। परिजनों का स्नेह एवं सहयोग मिलता रहेगा। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ होने के संकेत हैं अथवा थोड़े प्रयास के बाद अटके सरकारी कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र से दोपहर के बाद आकस्मिक खुशखबरी मिलने से आनंदित रहेंगे। धन का खर्च अधिक रहेगा लेकिन व्यर्थ नहीं होगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नए संबंध बनने की पूर्ण संभावना है। घर के बुजुर्ग आपके ऊपर कृपा बनाए रहेंगे। अधिकारियों अथवा अन्य वरिष्ठ लोगों से आसानी से काम निकाल सकेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Related Post