Latest News

मप्र के वित्त मंत्री देवड़ा ने विधायक निधि से क्षेत्र के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर 10 आक्सीजन मशीन भेंट की भाजपा के विभिन्न मंडलों ने आभार माना

Neemuch headlines May 8, 2021, 7:16 pm Technology

पिपलिया मंडी। क्षेत्र के विधायक मध्यप्रदेश शासन में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने क्षेत्र के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10-10 ऑक्सीजन मशीन प्रति मशीन (एक लाख रूपये) अपनी विधायक निधि से तत्काल स्वीकृत कर क्षेत्र को आज उपलब्ध करवाई। जिसके तहत पिपलिया स्वास्थ्य केंद्र पर 10 मशीन व 4 मशीन स्वास्थ्य केंद्र कनघट्टी को भी उपलब्ध हुई। आज पिपलिया मंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व कोविड केयर सेंटर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज के समस्त डॉक्टर एवं स्टाफ कर्मचारीगण को ऑक्सीजन मशीन भेंट की गयी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पिपलिया मंडी मंडल के मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत के नेतृत्व में व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, वरिष्ठ नेता सुधीर जैन मामा, मंडल महामंत्री मुकेश गुप्ता नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज पूर्व उपाध्यक्ष सुनील देवरिया, सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपिका सोलंकी, महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत भट्ट, दिनेश पोरवाल, ललित सोलंकी आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post