Latest News

नीमच जिले की 155764 लाड़ली बहनों के खातों में 35 वी किश्त अंतरित

Neemuch headlines April 13, 2026, 8:15 am Technology

नीमच। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 35 वी किश्त जिले की कुल 155764 हितग्राही बहनों के खाते में राशि रुपए 22.76 करोड़ अंतरित की गई है। रविवार 12 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना राशि अंतरण व महिला सशक्तिकरण सम्मेलन मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सीहोर में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट जिले में हितग्राही लाड़ली बहनों द्वारा ग्राम/पंचायत/वॉर्ड स्तर पर देखा गया। योजना प्रारम्भ से यह 35 वी किश्त है जो लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुई है।

Related Post