जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम

Neemuch headlines April 13, 2026, 7:15 pm Technology

नीमच । म.प्र.जनअभियान परिषद जिला नीमच द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विकासखण्‍ड नीमच में प्रस्फुटन ग्राम भरभडिया में ग्राम विकास प्रस्‍फुटन समिति द्वारा दीवार लेखन के माध्‍यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

मनासा विकासखंड में प्रस्फुटन कंजार्डा में रूपा नदी घाट पर स्वच्छता श्रमदान एवं नदी पूजन किया गया। दोघंटे चले श्रमदान में सामूहिक श्रमदान से घाट और पुलिया की सफाई कर गंदगी साफ कीगई। इस दौरान जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक , परामर्शदाता, नवांकुर संस्था विवेकानंद युवा मंडल,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सहित सदस्यगण और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Post