Latest News

सिंगोली तहसील क्षैत्र में संक्रमण की गति यथावथ, सिंगोली पुलिस थाना भी आया संक्रमण की चपेट में

प्रदीप जैन May 7, 2021, 2:51 pm Technology

सिंगोली। नीमच जिले सहित सिंगोली तहसील क्षैत्र में कोरोना संक्रमण की गति यथावथ बनी हुई है। वही मौतों का सिलसिला भी थमने का नाम नही ले रहा है। मिली जानकारी के अनुसार परसौ कदवासा, झांतला, माहुपुरा पुरण, झराड़, मे मौतें होना बताया गया है। प्रशासन के कागजों में ये मौतें चढ़ रही या नही पर जनता के मानस पर जरूर ये मौतें खौफ बन कर चढ़ रही है। सिंगोली तहसील क्षैत्र के हालात चिंता जनक बने हुए हैं। हालांकि शासन प्रशासन ने यहाँ पर कोविड केयर सेन्टर शुरू कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया है। परन्तु सच्चाई यहाँ कुछ ओर ही है। यहां लोगों के मन में कोरोना का भय इस कदर बैठ गया की भय के मारे कोई सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु जाने को तैयार नही है। सब के मन में यही भय बना हुआ है कि सरकारी अस्पताल गये ओर वहां जांच होगी ओर जांच मे कही हमे कोरोना निकल गया तो हमारा क्या होगा?।

इस चिंता के चलते बहुत कम लोग सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु जा रहे हैं। लोग इस भय के मारे इधर उधर कही भी इलाज करवा कर संक्रमण को बढावा देने का ही काम कर रहे हैं। यह भी हम सब के लिए एक चिन्ता का विषय है। शासन प्रशासन को क्षैत्र में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जांचे करने की गति को तेज करना होगा तब कही जाकर इस बढ़ते संक्रमण को रोक पाना संभव है। जनता की सुविधा ओर विश्वास के लिए जांचो की गति के साथ ही जिला प्रशासन ओर जनप्रतिनिधियों को चिकित्सा व्यवस्था भी पुरी तरह चाक चौबंद करना चाहिये। क्योंकि अभी जो व्यवस्था है उससे इस जंग को जीत पाना संभव नहीं लग रहा है। क्षैत्र में संक्रमण की चपेट से सिंगोली पुलिस थाना भी झुंज रहा है। यहां पर दिन रात सेवा ओर सुरक्षा मे लगे जवानो के चपेट में आने की जानकारी मिली है। पुलिस जवानो के कोरोना की चपेट के बाद थाना प्रभारी आर सी दांगी ने सुरक्षा की दृष्टि से पुरे पुलिस थाने में सेनेटाइजर का छिड़काव करवाने के साथ ही अपने कार्यालय को भी पुरी तरह सेनेट्राईज करवाया है।

साथ ही जो अस्थाई चौकीयां बना रखी उनको भी सेनेट्राईज करवाने का काम किया है । जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग ओर महिला बाल विकास विभाग की टीमे अब नगर में घर घर जाकर थर्मल स्कैनिंग का काम भी कर रही है। आज यह टीम नगर के वार्ड क्रमांक 6 सब्जी मंडी के पास लोगो की थर्मल स्कैनिंग कर रही थी।

Related Post