अच्छी आदतों से आसानी से ग्रहों को करें शांत, जानिए 14 काम की बातें उज्जैन के पं.श्रीराम शर्मा जी से

Neemuch headlines May 6, 2021, 8:41 am Technology

मनुष्य जन्म से लेकर अपनी कार्यप्रणाली अनुसार कर्म करता है जाने-अनजाने में शुभ-अशुभ दोनों ही कर्म मनुष्य करता है। सात्विक व तामसी प्रवृत्ति प्रत्येक व्यक्ति के अंदर होती है, हम छोटी-छोटी-सी आदतों से भी अपने जीवन में ग्रहों को ठीक व अपने अनुकूल कर सकते हैं।

जानिए छोटी-छोटी आदतों से कैसे सुधारें ग्रहों को:-

1:- मंदिर को साफ करते हैं तो देव गुरु बृहस्पति बहुत अच्छे फल देते है।

2:- अपनी जूठी थाली या बर्तन उसी जगह पर छोड़ना, सफलता में कमी करता है।

3:- जूठे बर्तन को उठाकर सही जगह पर रखते हैं या साफ कर लेते हैं तो चंद्रमा व शनि ग्रह ठीक होते हैं ओर शुभ फल देते हैं।

4:- देर रात जागने से चंद्रमा अच्छे फल नहीं देता है इसलिए समय से सो जाएं और सुबह जल्दी जागे।

5:- कोई भी बाहर से आए, उसे स्वच्छ पानी जरूर पिलाएं, राहु ग्रह ठीक होता है। राहु का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

6:- रसोई को गंदा रखते हैं तो आपको मंगल ग्रह से दिक्कत आएंगी। रसोई हमेशा साफ-सुथरी रखेंगे तो मंगल ग्रह ठीक होता है।

7:- घर में सुबह उठकर पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य, शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करते हैं।

8:- जो लोग पैर घसीटकर चलते हैं, उनका राहु खराब होता है।

9:- बाथरूम में कपड़े इधर उधर फेंकते हैं, बाथरूम में पानी बिखराकर आ जाते हैं तो चंद्रमा अच्छे फल नहीं देता है।

10:- बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते व मोजे इधर-उधर फेंक देते हैं, तो उन्हें शत्रु परेशान करते हैं।

11:- राहु और शनि ठीक फल नहीं देते हैं अगर बिस्तर हमेशा फैला हुआ हो, सलवटें हों। चादर कहीं, तकिया कहीं है।

12:- चीखकर बोलने से शनि खराब होता है।

13:- बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है तथा गुरु ग्रह अच्छा होता है।

14:- अपशब्द बोलने व गालियां देने से गुरु और बुध खराब होते हैं। यदि आप भी गालियां देने के शौकीन हैं तो बुढ़ापे में बिस्तर पकड़ने के लिए तैयार रहें।

Related Post