मंदसौर । मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन देने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “मंदसौर होली महोत्सव 2026” का आयोजन 28 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक जनपद पंचायत मंदसौर परिसर में किया जाएगा।
यह मेला प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि तक आमजन के लिए खुला रहेगा। आजीविका मिशन के संचालक ने बताया कि मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। मेले में घरेलू उपयोग की सामग्री, खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प, सजावटी वस्तुएं एवं अन्य स्थानीय उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदी कर उन्हें प्रोत्साहित करें।