नीमच । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मछुआ समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश सरकार ने मत्स्य पालन गतिविधियों के विकास एवं विस्तार के लिए 412.89 करोड़ रूपये की राशि का बजट प्रावधान वर्ष 2026-27 में किया हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 181 करोड़ रूपये की राशि एवं मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में 150 करोड़ का बजट प्रावधान किया हैं।