Latest News

नीमच के फव्वारा चौक क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, बंद दुकान के बाहर मिला शव।

Neemuch headlines February 27, 2026, 5:28 pm Technology

नीमच । शहर के फव्वारा चौक इलाके में गुरुवार शाम एक बंद पड़ी दुकान के बाहर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिलने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को दुकान के सामने लंबे समय से अचेत हालत में पड़ा देखा। जब पास जाकर देखा गया तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान मंदसौर जिले के नाहरगढ़ निवासी 37 वर्षीय दिनेश गुर्जर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह शहर में मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास रहता था। कैंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Post