Latest News

पेयजल समस्‍याओं के समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम स्‍थापित

Neemuch headlines February 27, 2026, 5:22 pm Technology

नीमच । कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में लोक स्‍वा.यां.विभाग द्वारा जिला स्‍तर पर ग्रीष्‍मकाल में पेयजल समस्‍याओं के त्‍वरित निराकरण, जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण एवं रोकथाम तथा पेयजल व्‍यवस्‍था के सुचारू संचालन हेतु जिला स्‍तरीय नियंत्रण प्रकोष्‍ठ कंट्रोल रूम स्‍थापित किया गया है।

नियंत्रण प्रकोष्‍ठ (कंट्रोल रूम) प्रभारी खुशवंतसिह राठौर उपयंत्री मोबाईल नम्‍बर 9826459949 है। नियंत्रण प्रकोष्‍ठ (कंट्रोल रूम) का दूरभाष क्रमांक 07423-230192 है। कंट्रोल रूम पर प्रात: 9 से सांय 5 बजे तक श्री रणजीतसिह गुर्जर भृत्‍य मो.न.9009488746 एवं प्रात: 11 से सायं 7 बजे तक जगदीश बैरवा स्‍थल सहायक मो.न. 9424567580 की ड्यूटी लगाई गई हैं। कार्यपालन यंत्री लोक स्‍वा.यां.विभाग दीपेश वास्‍पत ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया , कि कंट्रोल रूप पर अवकाश के दिवस में गोपीलाल खारोल, आउटसोर्सिंग कर्मचारी मो.न.7898603395 प्रात: 10 से सांय 6 बजे तक कार्यरत रहेंगे। उक्‍त अधिकारी, कर्मचारी दूरभाष पर प्राप्‍त होने वाली पेयजल संबंधित शिकायत पंजी में दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री, उपयंत्री को पेयजल संबंधी जानकारी से अवगत करायेगे एवं पेयजल समस्‍या निराकरण पश्‍चात निराकरण संबंधी कार्यवाही भी शिकायत पंजी में दर्ज करेंगे। उक्‍त आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा।

Related Post