Latest News

रतनगढ मे सब्जी मंडी परिसर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना, बंगाल में TMC सरकार पर लगाए गम्भीर आरोप

निर्मल मूंदड़ा May 5, 2021, 8:10 pm Technology

रतनगढ़। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणामों के पश्चात से ही लगातार वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर तृणमूल कांग्रेस के लोगो द्वारा सुनियोजित तरीकें से किये जा रहे हमले, मारपीट, लुटपाट आगजनी, बलात्कार एवं बडी संख्या में कार्यकर्ताओं के हो रहे नरसंहार के विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के निर्देशानुसार भाजपा मंडल रतनगढ़ द्वारा स्थानीय सब्जी मंडी परिसर के पास शासन की कोरोना गाईड लाईन का पूर्णतःपालन करते हुए पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव परिणामों के बाद से ही वहां टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने के आरोप लगाएं एवं कहां की किस तरीके से कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते हुए उनकी हत्या कर दी गई चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हुई जीत के बाद अपनी खुशियां मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार करते हो मारपीट की जा रही है अब तक लगभग लगभग 30 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है इसके साथ ही कई महिला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बलात्कार की घटनाओं का भी अंजाम दिया गया है भाजपा कार्यकर्ताओं के घर दुकान लूटकर आगजनी करना जबरन कब्जा करना आदि घटनाएं घटित हो रही है जिसके विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के राज्यपाल से मांग करती है कि तुरंत वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करते हुए कानून व्यवस्था को बहाल किया जाए एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाए जिससे तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी बंद हो सके। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदडा,भाजपा मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष कचरुमल गुर्जर, शिवनंदन छिपा, सुनिल बैरागी, शोकिनलाल सोनी, घनश्याम शर्मा, मनोहरलाल सोनी, रोशन बंजारा, डॉ.राजेन्द्र माली, राजेंद्र शर्मा, बद्रीलाल गर्ग, मनीष छीपा आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Related Post