Latest News

मोटे गालों को पतला करने के लिए 3 बेस्ट एक्सरसाइज, चेहरे पर आएगी चमक और कम होगा चेहरे का फैट

Neemuch headlines April 28, 2021, 8:43 am Technology

अगर आपके चेहरे का फैट काफी ज्यादा है और खास तौर पर गालों का फैट जिसके कारण आपका चेहरा बहुत बड़ा लगता है। ये एक भ्रांति ही है कि आपके चेहरे का शेप और स्ट्रक्चर सिर्फ जेनेटि्क्स पर निर्भर करता है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये काफी हद तक एक्सरसाइज पर भी निर्भर कर सकता है और सही एक्सरसाइज की मदद से आप अपने गालों को सही शेप में ला सकती हैं।

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज जिनकी मदद से मोटे गाल पतले हो सकते हैं।

1.X - O Face एक्सरसाइज-

ये उन एक्सरासइज में से एक है जो सबसे ज्यादा फेशियल फैटबर्न करती है। अगर आपके गाल बहुत मोटे हैं या फिर डबल चिन है तो ये एक्सरसाइज काम आ सकती है। ये आपके चेहरे की मसल्स को टोन करती है और साथ ही साथ आपके जबड़ों के लिए भी ये काफी अच्छी एक्सरसाइज है। ये किसी भी समय की जा सकने वाली एक्सरसाइज है और इसे आप काम के समय भी कर सकती हैं।

कैसे करें:-

अपने मुंह को खोलें और साफ-साफ X और O शब्द की ध्वनी निकालें। ये 10-15 बार करें उसके बाद 5 सेकंड का ब्रेक लें। इसके बाद फिर ये एक्सरसाइज करें। इसे आप 3-4 बार कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज मोटे गालों के लिए खास तौर पर सही है। कोशिश करें कि आपके चेहरे की सभी मसल्स का इस्तेमाल किया जाए।

अगर आपके जॉ लाइन और डबल चिन में समस्या है तो ये एक्सरसाइज करते समय आप अपना चेहरा ऊपर की ओर रखें।

2. पफी चीक्स एक्सरसाइज-

गालों के फैट के लिए ये बहुत जरूरी है कि गालों से जुड़ी एक्सरसाइज की जाए। इसके लिए आप ऐसी एक्सरसाइज चुनें जो खास तौर पर गालों पर असर करती है। ऐसी एक्सरसाइज जो गालों को पतला करने में मदद करे। ऐसे में पफी चीक्स एक्सरसाइज काफी अच्छी साबित हो सकती है। इसके लिए आप अपने गालों को फुलाएं।

कैसे करें:-

इसे करने के लिए आप अपने गालों को फुलाएं और वैसा शेप बनाएं जैसा पाउट बनाते समय बनाते हैं। अब गालों से हवा अंदर बाहर करें। इसे लगातार 15 बार करें और फिर अपने गालों को 5 सेकंड का आराम दें। इसके बाद दोबारा वैसा ही शेप बनाएं जैसा पहले किया था।

ये एक्सरसाइज तीन बार दोहराएं। आप चाहें तो फिश पेस को काफी देर तक होल्ड कर रख सकती हैं। ये फेस एक्सरसाइज आपके सभी फेशियल मसल्स को एक्टिवेट करती है। और ये टोन करती है आपके चेहरे को।

3. चीकबोन्स स्कल्पटर:-

ये खास तौर पर पॉश्चर की एक्सरसाइज है। अगर आप फेशियल पॉश्चर को सुधारती है। ये चीकबोन्स के लिए है। अगर आपके गाल लटके हुए दिखते हैं तो ये एक्सरसाइज उन्हें ज्यादा बेहतर शेप देगी।

क्या करें:-

अपने चेहरे को ओवल शेप में खोलें। जैसे O शब्द बोल रही हों। इसके बाद अपनी उंगलियों से अपने गालों को ऊपर उठाएं। ऐसे जैसे फेशियल कर रही हों। ऐसा लुक देखना है जैसे आपके चेहरे को फेस लिफ्ट किया जा रहा है। आपकी चीक बोन्स के ऊपर के मास को लिफ्ट करना है।

ऐसा करने से आपके चेहरे को बहुत अच्छा लिफ्ट मिलेगा। ऐसे में धीरे-धीरे आपके चेहरे का उभार बेहतर होगा। आप इस पोजीशन को 30 सेकंड तक होल्ड करके रखें।

Related Post