पुरे भारत मे कोरोना महामारी रक्षणार्थ, विश्व शांति हे तु श्री णमोकार जाप 27अप्रेल को

Neemuch headlines April 25, 2021, 2:30 pm Technology

नीमच। विश्व में व्यापक रुप से फेल रही कोरोना महामारी से रक्षणार्थ एवं सकल विश्व शांति हे तु प,पु खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर सुरिश्वर जी, प,पु आचार्यदेव निपुण रत्न सुरिश्वर जी प.पु. ज्योतिषाचार्य हेमचंद्र सुरिश्वर जी, प. पु. आचार्य देव अभय सेन सुरिश्वर जी, प. पु. आचार्य देव विमल सागर सुरिश्वर जी, श्रमण संघीय महामंत्री राष्ट्र संत कमल मुनी जी कमलेश, प. पु. मुनीश्री १०८सुधींद्र सागरजी, वाणी भुषण साध्वीवर्या प्रितिसुधा जी, संकल्प मुर्ति मधुस्मिता जी मसा गणिनी आर्यिका प,पु,१०५ चंद्र मति माताजी, प. पु. विद्या वारिधी दक्ष मति माताजी के मंगल आशीर्वाद से पुरे भारत देश मे "नगर नगर नवकार घर घर नवकार" में श्री णमोकार महामंत्र के जाप दिनांक 27अप्रेल2021 चैत्र सुदी पुनम के दिन प्रात: 9.30 से 10,30 बजे तक किये जायेगे। अखिल विश्व णमोकार प्रेम मंडल के अध्यक्ष यनोहर शंभु बंम सचिव जितेन्द्र सकलेचा सकल जैन श्री संघो एवं नवकार मंत्र आराधक परिवारो से निवेदन किया 27.4.2021मंगलवार को सभी महानुभाव जाप अवशय करे।

Related Post