नीमच। दिनांक 22 अप्रेल को नीमच लेब, रतलाम लेब, पोरवाल लेब से कुल 321 सैंपल की रिपोर्ट आई है जिसमे जिसमे 115 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। वही जिले का अबतक पाजिटिव मरीजो का कुल आँकड़ा 4821 हो चुकी है। वही इस बीच 3961 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है।
शासन की जानकारी के अनुसार कोरोना से मरने वालो का आँकड़ा 59 तक पहुँच गया है। इस प्रकार देखा जाये तो प्रतिदिन पाजिटिव मरीजो का जिले में आंकड़ा 100 से ऊपर आ रहा है। प्रशासन ने आमजन से सुरक्षा साधनो का प्रयोग करने मास्क लगाने और सेनेटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है।