मंदसौर के हॉकी खिलाड़ी गौरव भक्तानी का भारतीय सेना ASC बेंगलुरु में चयन

Neemuch headlines April 22, 2021, 6:54 pm Technology

मन्दसौर। कोरोना के इस कठिन समय में हॉकी मंदसौर के लिए एक सुखद सूचना मंदसौर के हॉकी खिलाड़ी गौरव भक्तानी का Asc आर्मी सप्लाई कोर बेंगलुरु मैं स्पोर्ट्स कोटे में हुआ यह जानकारी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया व कोच अविनाश उपाध्याय ने दि। उन्होंने बताया कि गौरव की हॉकी की शुरुआत 2010 मैं हुई जब गौरव दशपुर विद्यालय में कक्षा 6 टी का विद्यार्थी था । इसके बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंदसौर में जो हॉकी फीडर सेंटर शुरू किया गया है इसका नियमित सदस्य रहा 2014 में पहली बार मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद यहीं से भोपाल अकैडमी में चयन हुआ यहां रहते हुए भारत की लगभग सभी बड़ी हॉकी प्रतियोगिताओं में शिरकत की ASC आर्मी के चयन के लिए गौरव का लगभग 2 माह बेंगलुरु के आर्मी सेंटर में ट्रायल चलता रहा इसके बाद कल आर्मी सर्विस कोर ने अपना रिजल्ट ओपन किया । अब गौरव ASC की ओर से खेलेगा गौरव की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा,अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, कोच अविनाश उपाध्याय, रवि कोपरगांवकर, अब्दुल रज्जाक, अविरल बरोलिया, शैलेंद्र मर्सीह, दिनेश यादव, मंदसौर कॉलेज के खेल अधिकारी राजू कुमार, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, अंकित मंडोरा, अमित वार्थर, राकेश श्रीवास्तव , मनोज जैन, भरत देवड़ा अजय सिंह गौर, शैलेंद्र परिहार, कमलेश शर्मा, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी, केंद्रीय विद्यालय के खेल शिक्षक संजय दीक्षित आदि ने बधाई दी गौरव के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Post