बड़ी खबर: भारत बना रहा है विश्व की सबसे लंबी दूरी की दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वाघा बॉर्डर पंजाब से दिल्ली होते हुए जयपुर पहुंचा विष्णु खारोल

Neemuch headlines April 19, 2021, 8:28 pm Technology

नीमच। मध्यप्रदेश मंदसौर जिले के रहने वाले वीके इंडिया ने 21 वर्ष की उम्र में 21 बार फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी रिस्पांसर नहीं मिलने के बाद भी यह निर्णय लिया कि जिस रिकॉर्ड को विश्व के 192 देश भी नहीं बना पाए उस रिकॉर्ड को वह बनाएगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक 15000 किलोमीटर दौड़ कर बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड। वह चाहता है कि सारे रिकॉर्ड को तोड़ कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

मध्यप्रदेश खेल विभाग इस दौड़ को कवरेज कर रहा है। युवा विष्णु ने भारत सरकार के विभाग से भी अपील की है ऐसे के खेलों को खेलो में शामिल किया जाए इससे आने वाला युवा भी देश का नाम रोशन कर सकें। विष्णु का सपना था कि आर्मी में जाकर देश सेवा करें परंतु वह कुछ सेकंड के अभाव से आर्मी रैली भर्ती में फेल रहा। उसके बाद उसका सपना था जिस काम को विश्व के किसी भी देश ने नहीं किया उस काम को मैं करके दिखाऊंगा। इस मिशन के लिए विष्णु खारोल जी जान से लगा हुआ है।

Related Post