विधायक मारू ने 10 लाख की विधायक निधी जारी की, कोविड 19 के उपचार के हेतु मेडीकल उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री की होगी खरीदी

Neemuch headlines April 17, 2021, 7:06 pm Technology

मनासा। कोविड 19 के निपटने के लिए विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने 10 लाख रूपए की विधायक निधी जारी है। इनसे कोविड 19 के उपचार के हेतु आवश्यक दवाईयां, इजेक्शन, मास्क, पीपीई कीट, सेनेटाइजर आदि मेडीकल उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री क्रय की जाएगी।

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और स्वास्थ्य विभाग का अमला दिन रात मरीजों के उपचार में लगा हैं। उन्हें उपचार हेतु किसी चीज की कमी नही हो इस हेतु विधायक मारू ने मनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 लाख रूपए की विधायक निधी जारी की हैं। विधायक मारू का कहना है मरीजों को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता हैं। कोविड 19 के उपचार में उपयोगी आवश्यक दवाई और इंजेक्शन के साथ ही मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई कीट सहित अन्य आवयश्क मेडीकल उपकरण की कमी न हो इसके लिए 10 लाख रूपए की राशि जारी की हैं। साथ ही विधायक मारू ने बताया जिला प्रशासन ने बढते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिले में 10 दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया है। इसका हम सभी को पालन करना हैं। आप और हम सभी मिलकर ही कोरोना की इस जंग को जीत सककते है इसके लिए आवश्यक है सावधानी और सतर्कता। हमे मास्क का अनिवार्य रूप से पालन करना हैं। साथ ही शासन प्रशासन द्वारा कोेविड नियमों का पालन करना हैं.

जरूरत पड़ने पर ओर देंगे राशि:-

कोविड 19 से निपटने के लिए वर्तमान में 10 लाख की राशि जारी की गई है। अगर संसाधनों की कमी लगी अथवा कोविड 19 हेतु दवाई इंजेक्शन में कमी आई और आवश्यकताअनुसार विधायक निधि से ओर राशि जारी की जाएगी।

Related Post