भाजपा मंडल द्वारा रतनगढ़ में मनाई गई अंबेडकर जयंती

निर्मल मूंदड़ा April 15, 2021, 4:10 pm Technology

रतनगढ़। भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ डिकैन मंडल द्वारा संविधान निर्माता विशेषज्ञ भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सायं 4:00 बजे स्थानीय बस स्टैंड परिसर पर स्थित महिला यात्री प्रतीक्षालय में मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी रामपाल सोलंकी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदडा, जनपद सदस्य बालचंद पाटीदार मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा के द्वारा डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं सभी को आमजन को जागरूक करने के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जन जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया। यह भी थे उपस्थित:- इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कंवरलाल मीणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र चारण, शिवनंदन छिपा, कन्हैयालाल चारण, छितरमल गुर्जर जाट, केशव प्रसाद चारण, नितेश सेन डिकेन, शोकिन सोनी, सूरजमल गुर्जर, राजेंद्र सेन डिकैन, सत्यनारायण भाट जाट, जगदीश धाकड़ आलोरी, टीकम चारण, रोशन बंजारा, रूपेश सेन, महेंद्र चारण गरवाडा, सुनील बैरागी, मुस्ताक पठान, सोहनलाल बंजारा, नाथूलाल भाटी,सुरेश राठौर, निर्मल मूंदड़ा सहित बडी संख्या मे भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई कार्यक्रम का संचालन बालचंद पाटीदार एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा ने किया।

Related Post