Latest News

कोरोना महामारी से हमे हमारी सुजबुझ धेर्य ओर नियमों का पालन करने की आदत ही बचा सकती हैं-

प्रदीप जैन April 15, 2021, 4:03 pm Technology

सिंगोली। विगत एक वर्ष से हम कोरोना की क्रूरता को झेल रहे हैं। ओर इसके कारण हमारी अर्थव्यवस्था के साथ साथ हजारो हजार परिवारो को जान माल का कितना नुकसान हुआ हे इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है। कोरोना की विषम परिस्थिति पर बोलते हुए राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक संगठन उज्जवल भारत अभियान मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि दुनिया में कोरोना के संक्रमण से लाखो लोग मारे जा चुकें है। तथा करोडों लोग अब भी संक्रमित हे ओर ना जाने कितने लोग अब ओर इस महामारी की चपेट में आयेगे। कुछ कहना बेमानी होगा वर्तमान मे कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हे वह बहुत ही भयावह होकर भयभीत करने जैसे है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में हम सब लोगो को पुरी सुजबूझ तथा धेर्य ओर नियमों का पालन करते हुए इस महामारी से बचने का प्रयास करना चाहिए। यही एक मात्र रास्ता हे जो हमे इस महामारी से बचाते हुए जीत दिला सकता है। हालांकि देश एवं प्रदेश की सरकारे दुनिया के सबसे शानदार टीकाकरण अभियान को पुरे देश में चला कर हमे इस महामारी से बचने का भरसक प्रयास कर रही हैं। भारत सरकार ने दो- दो स्वं निर्मित वेक्सीन के अलावा दो ओर वेक्सीन को अनुमति देकर मानवता को बचाने का बडा प्रयास किया है । अभी देश प्रदेश ओर जिले में कोरोना अपने पुरे सबाब पर है। ऐसी दशा में हमे हमारे मन को थोड़ा संतोषी बनाना पड़ेगा ओर शासन की गाइड लाइन का पुरा पालन करते हुए सरकार का सहयोग करना होगा। जैन ने आगे बोलते हुए कहा कि जान है तो जहान है इसलिए जान को बचाने की पहले सोचे जान रहेगी तो जंहान फिर खड़ा हो जायेंगा। आप अपने आप ओर अपनो को अवेरनेस के लिए प्रेरित करे मास्क लगाये सामाजिक दुरी का पालन करे सेनेटाइजर उपयोग मे ले तथा कोरोना का वेक्सीन अवश्य लगावे यही रास्ते हमे बचाने मे सहायक होगे।

Related Post