आप पार्टी ने बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Neemuch headlines April 14, 2021, 9:33 pm Technology

नीमच। भारतीय संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने अम्बेडकर चौराहे पर स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर आप के क्षेत्रीय संगठन सचिव नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की वर्तमान में हमें देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था को अक्षुष्ण बनाये रखने के लिए आज बाबा साहेब के आदर्शो पर चलना नितांत आवश्यक है। क्योंकि तानाशाही के चलते आज चुनी हुई लोकतान्त्रिक राज्य सरकारों को सत्ता के दम पर संविधान द्वारा प्रदत उनके अधिकारों का असंवैधानिक तरीके से हनन कर देश को अलोकतांत्रिक व्यवस्था की और अग्रसर किया जा रहा है ,ऐसी परिस्थिति में बाबा साहेब के सिद्धांतो पर सत्ताधारी दल अनुकरण करे ऐसी विचारधारा का प्रसार हो यह जन जागरण का प्रण हम सब देशवासियो को लेना होगा तभी आज के दिन बाबा साहेब की जयंती मनाना सार्थक होगा और सच्चे अर्थो में उनके प्रति देशवासियो की और से सम्मान होगा।

इस अवसर पर आप की महिला शक्ति राजिंदर कौर, गुड्डीबाई यादव, रसना वर्मा, बालचंद वर्मा, अनिल पिपलादिया, लविश कनौजिया, सुरेश गुजरिया, पुष्पेन्द्रसिंह राठौर एवं अन्य आप साथी उपस्थित थे।

Related Post