करणी सेना ने जलाया गुलाब चंद कटारिया का पुतला।

प्रदीप जैन April 14, 2021, 8:55 pm Technology

महाराणा प्रताप के लिये कहे अपशब्दो से पुरे देश में विरोध के स्वर उठ़े

सिंगोली। 11 अप्रैल को राजस्थान के राजसमन्द में हो रहे उप चुनाव की एक सभा में राजस्थान के प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने हिन्दुजा सूरज महाराणा प्रताप के लिये कहे अपशब्द से पुरे देश में विरोध के स्वर उठ़ गये हैं। जगह जगह गुलाब चंद कटारिया का पुतला जलाया जा रहा है। आज सिंगोली तहसील करणी सेना के नेतृत्व में सायं 5बजे तिलस्वाॅ चौराहे पर कटारिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया तथा करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए कटारिया की विधायकी समाप्त करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर करणी सेना के तहसील अध्यक्ष प्रदीप सिंह महामंत्री विक्रम सिंह नगर अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत समाज के अध्यक्ष रतन सिंह उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मिडिया प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ प्रताप सिंह रोशन सिंह भीमसिंह भूपेन्द्र सिंह कामेश्वर सिंह गोविन्द सिंह मान सिंह शुभम सिंह आदी अनेक करणी सेना तथा राजपूत समाज के सरदार उपस्थित थे।

Related Post