जीरन। विधायक दिलीपसिंह परिहार द्वारा भाजपा दक्षिण मंडल जीरन में शासकीय चिकित्सालय मे पहुंच कर कोविड-19 टीकाकरण का जायजा लिया वह शासकीय चिकित्सालय पर टीकाकरण का जायजा लिया साथ ही सभी को मास्क लगाने की सलाह दी। तत्पश्चात राधा स्वामी सत्संग व्यास पर नवीन डीपी का उद्घाटन वह सम्मान समारोह में पहुंचे व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने भांजे भांजी को गणवेश वितरण की गई। इस उपरांत विधायक व दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन पर आयोजित कार्यक्रम में छोटे छोटे भैया बहनों को गणवेश वितरित की गई वह प्रमाण पत्र दिए तथा कोविड-19 का पूर्ण रूप से सुरक्षा बरतने को कहा विधायक ने कहा कि हमारे छोटे छोटे भैया बहन हमारे देश का भविष्य है हमारे प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आप को आगे बढ़ाने के लिए हर सफलतम प्रयास कर रहे हैं शिवराज सिंह जी ने अनेकों योजनाएं शिक्षा के क्षेत्र में चलाई है उन्होंने कहा कि जल्द ही कोविड-19 देश से समाप्त हो जाएगा तथा हम पुराने तरीके से शिक्षा के क्षेत्र में लौट आएंगे मंडल अध्यक्ष मधुसूदन ने कार्यकर्ताओं व आमजनों की समस्याओं को विधायक को अवगत कराया व विधायक जी ने इन्हें जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया मधुसूदन राजोरा ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया। इस उपरांत भाजपा दक्षिण मंडल की टीम महामंत्री शुभम व किशन मंडल उपाध्यक्ष किशोर दास बैरागी आईटी प्रभारी पूनमचंद राजोरा व नगर के नगर के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश रावजी पुर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रमेश मेहता भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष पुखराज जाट नरेंद्र मीणा दलपतपुरा पंचायत से सरपंच प्रतिनिधि मुकेश जाट चेनपुरा से मनोहर जी उदय लाल जी व जीरन नगर से भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता गण बद्रीलाल जी दुदावत बाबूलाल जैन कन्यालाल नानू राम भील सुंदर राठौर वह पदाधिकारी गण की कार्यक्रम में उपस्थिति रही। तथा कार्य में कार्यक्रम में गरिमा प्रदान करने के लिए जीरन नगर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का आभार व्यक्त किया।