Latest News

योगी युवा वाहिनी सिंगोली नगर महामंत्री पद पर प्रदीप लुहार हुए नियुक्त, नगर में हर्ष की लहर

Neemuch Headlines April 1, 2021, 9:08 pm Technology

जावद। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश योगी सरवानिया महाराज ने बताया है की योगी युवा वाहिनी के मुख्य संस्थापक श्री साहिल उपाध्याय उत्तरप्रदेश एवं योगी युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सोमानी जावद, उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह राठौड सिंगोली, नीमच जिला अध्यक्ष हरीमोहन योगी नीमच की सहमति से सिंगोली नगर अध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी ने नगर में लगातार सक्रिय होकर कार्य करने पर सिंगोली नगर महामंत्री पद पर प्रदीप लुहार को नियुक्त किया है।

साथ ही आदेशित किया है की नगर एवं सभी वार्डो की कार्यकारणी की नियुक्ति शीघ्र ही गठन करके संगठन को अवगत कराए। नगर महामंत्री पद पर प्रदीप लुहार की इस घोषणा से नगर में हर्ष की लहर है।

Related Post