Latest News

2 अलग अलग घटनाओ में 108 एम्बुलेंस ने दिखाई तत्परता, प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलो को तुरन्त पहुँचाया चिकित्सालय

Neemuch Headlines March 30, 2021, 8:54 pm Technology

नीमच। मनासा रोड पर गिरदौड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम पिता भंवरलाल उम्र 55 वर्ष तथा उनकी माताजी ढाकी बाई 80 वर्ष गांव भड़क सनावदा दोनों मोटर सायकल से जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। दोनों बाइक सवारो को हाथ पैरों मैं चोट आई, वही एक अन्य घटना में नयागांव हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर होने से बाइक सवार पप्पू सिंह नमक युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों जगह 108 एंबुलेंस सिटी थाना नीमच मौके पर पहुंची और ईएमटी शिवेन्द्र कुमार रावत और दिनेश चौहान द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 108 की ततपरता से घायलो को तुरन्त उपचार मिल पाया।

Related Post