Latest News

अजाक्स एवं समस्त संगठनों की बैठक संपन्न

Neemuch Headlines March 28, 2021, 8:32 pm Technology

नीमच। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स), समस्त सामाजिक संगठन, नाजी संगठन, भीम आर्मी संगठन, बामसेफ, बहुजन मुक्ति मोर्चा संगठन, पी एस 5 संगठन एवं समस्त भीम अनुयाईयों के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर अंबेडकर सर्कल नीमच पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी संगठनों ने आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप में मनाने हेतु पूर्व में आयोजित 7 मार्च 2021 की बैठक में लिए गए निर्णय को आगे बढ़ाते हुए अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मध्य प्रदेश अजाक्स के प्रांताध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक 15 दिवसीय पखवाड़े के रूप में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित करने हेतु सभी ने सहमति दी 15 दिनों में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएगी जो कि बाबा साहब के विचारों तथा शिक्षाओं पर आधारित होगी। उक्त बैठक में सभी संगठनों के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उपस्थित होकर अपना योगदान दिया। उक्त जानकारी अजाक्स जिलाध्यक्ष आर पी मेघवाल द्वारा दी गई।

Related Post