Latest News

भाजपा दीनदयाल मण्डल ने कोविड-19 टिकाकरण केंद्रों पर दी अपनी सेवाए

Neemuch Headlines March 25, 2021, 7:06 pm Technology

नीमच। भाजपा दीनदयाल मण्डल के स्थानीय शा. रेडक्रॉस ओर शासकीय प्राथमिक केंद्र नीमच सिटी में कोविड टिकाकरण अभियान के तहत विधायक दिलीपसिंह परिहार व मण्डल पदाधिकारियों ने परिसर में मास्क वितरित किये ओर आमजन को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया एवं अपनी सेवाएं प्रदान की एवं कोविड टिकाकरण की जानकारी ली, ओर सभी से मास्क पहनकर रहने का आह्वान किया। दो गज दूरी मास्क है जरूरी यह संकल्प दिलवाया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, जिला उपाध्यक्ष हेमलता धाकड़, वंदना खण्डेलवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल , भाजपा के वरिष्ठ जन पदाधिकारी ओर मातृशक्ति उपस्थित थी।

उक्त जानकारी मिडियाप्रभारी राजेश कसेरा ने दी।

Related Post